फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Deoria's team overall champion in divisional competition

Maharajganj News: मंडलीय स्पर्धा में देवरिया की टीम ओवरआल चैंपियन

Thu, 07 Dec 2023 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 07 Dec 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Deoria's team overall champion in divisional competition
महराजगंज। धनेवा स्थित छत्रपति शाहूजी महराज स्टेडियम में बुधवार को मंडलीय खेलकूद स्पर्धा का समापन हो गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन कर 355 अंक प्राप्त करने वाली देवरिया की टीम ने ओवरआल चैंपियन का खिताब जीता। 336 अंक प्राप्त कर गोरखपुर ने दूसरा, 302 अंक प्राप्त कर महराजगंज ने तीसरा व 297 अंक प्राप्त कर कुशीनगर जिले की टीम ने चौथा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते हुए बतौर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अनुनय झा ने कहा कि बच्चे शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद में भी अच्छे हो सकते हैं। उन्हें नियमित रूप से प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है। विशिष्ट अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने कहा कि ऐसी स्पर्धा ग्रामीण खिलाड़ियों के विकास में सहायक है। इससे पहले जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रवण कुमार गुप्ता ने अतिथियों को स्मृति चिह्न प्रदान किया। संचालन अरविंद जायसवाल व पंकज मौर्या ने किया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ राय, सहायक निबंधक सहकारिता सुनील कुमार गुप्ता, जिला सूचनाधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी, जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारी, व्यायाम शिक्षक अनिरुद्ध निराला, बैजनाथ सिंह, टीएन गोपाल, बलराम निगम, अखिलेश पाठक मौजूद रहे।
विज्ञापन

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बच्चों ने मोहा मन
पूर्व माध्यमिक विद्यालय महराजगंज प्रथम की बालिकाओं ने सरस्वती वंदना व कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय खजुरिया की बालिकाओं ने मिश्रित गीत पर अपनी प्रस्तुति दी। पूर्व माध्यमिक विद्यालय जड़ार, कंपोजिट विद्यालय बागापार, कंपोजिट विद्यालय रम्हौली के बच्चों ने अपने प्रस्तुति से लोगों की प्रशंसा बटोरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यक्तिगत स्पर्धा में यह खिलाड़ी बने चैंपियन
प्राथमिक बालक वर्ग में देवरिया के शिवसागर व बालिका वर्ग में कुशीनगर की अस्मिता तथा जूनियर बालक वर्ग में महराजगंज के उपेंद्र व बालिका वर्ग में कुशीनगर की प्रेमशीला व गोरखपुर की अंकिता प्रजापति को संयुक्त रूप से चैंपियन घोषित करते हुए पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed