फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   dengoo ka ek mareej mila, svaasthy vibhaag satark

डेंगू का एक मरीज मिला, स्वास्थ्य विभाग सतर्क

Tue, 28 Sep 2021 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
dengoo ka ek mareej mila, svaasthy vibhaag satark
फॉगिंग करता स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी। - फोटो : MAHARAJGANJ
डेंगू का एक मरीज मिला, स्वास्थ्य विभाग सतर्क
विज्ञापन

ओपीडी में मरीज ने कराई जांच तो हुई बीमारी की पुष्टि
महराजगंज। जिला अस्पताल की ओपीडी में मंगलवार को एक मरीज इलाज कराने आया तो डॉक्टर ने उसे जांच कराने की सलाह दी। मरीज ने अस्पताल की पैथोलॉजी में जांच कराई तो डेंगू पॉजिटिव मिला। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मरीज के घर के आसपास फॉगिंग समेत जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार घुघली क्षेत्र का एक व्यक्ति कई दिनों से बुखार से पीड़ित था। बुखार न उतरने पर वह जिला अस्पताल की ओपीडी में डॉ. प्रमोद कुमार से परामर्श लेने पहुंचा। जांच के बाद डॉक्टर ने रक्त की जांच कराने की सलाह दी। उसने जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में जांच कराई तो रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव मिला। इसके बाद वह जरूरी दवा लेकर घर चला गया। इसकी जानकारी जैसे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को हुई तो टीम सतर्क हो गई। इसके बाद घुघली सीएचसी की टीम को सूचना दी गई। वहां से घुघली सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित विक्रम के नेतृत्व में टीम गांव में गई। अधीक्षक ने बताया कि पूछताछ में पता चला की डेंगू पीड़ित का परिवार को महराजगंज शहर में रहता है। यह सूचना मिलने के बाद जिला मलेरिया अधिकारी ने टीम उसके मोहल्ले में भेजा। टीम ने डेंगू पीड़ित के घर के आसपास लोगों की जांच की। फॉगिंग के अलावा सफाई भी कराई गई।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी त्रिभुवन चौधरी ने बताया कि टीम ने फॉगिंग एवं जरूरी दवाओं का छिड़काव किया है। डेंगू पीड़ित एक पोल्ट्री फार्म पर काम करता है। कुछ दिन पहले वहीं बीमार हुआ तो जिला अस्पताल की ओपीडी में जांच कराने आया था। अब तक जिले में डेंगू के आठ केस मिल चुके हैं। सात मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। एक का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम को अलर्ट कर दिया गया है। डेंगू पीड़ित के घर के आसपास फॉगिंग कराई गई है। बचाव के हर संभव इंतजाम किए गए हैं।
डॉ. एके श्रीवास्तव, सीएमओ
जिला अस्पताल में आठ बेड़ का अलग वार्ड बना है। तीन फिजीशियन और रोस्टर के अनुसार तीन स्टाफ नर्सों की ड्यूटी लगाई गई है। दवाओं की उपलब्धता भरपूर मात्रा में है। ओपीडी में आए मरीज की जांच मे डेंगू की पुष्टि हुई है।

डॉ. एके राय, सीएमएस
इन लक्षणों पर ध्यान देने की जरूरत
अगर किसी को तेज बुखार, त्वचा पर चकत्ते, तेज सिर दर्द, पीठ दर्द, जोड़ों में दर्द, उल्टी एवं डायरिया के लक्षण दिखे तो डेंगू हो सकता है। इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
ऐसे करें बचाव
नजदीक के सरकारी अस्पताल में दिखाएं। पूरी बांह की कमीज एवं मोजे पहनें। शरीर को ढंक कर रखें। मच्छरदानी का प्रयोग करें। आसपास जलभराव न होने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed