फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Demonstration was done by keeping the shops of fertilizer, seeds and pesticides closed

Maharajganj News: खाद, बीज व कीटनाशक की दुकान बंद रख किया प्रदर्शन

Wed, 10 Sep 2025 03:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 03:07 AM IST
विज्ञापन
Demonstration was done by keeping the shops of fertilizer, seeds and pesticides closed
निचलौल। प्रदेश सरकार की तरफ से लागू किए गए बीज संशोधन विधेयक 2025 के विरोध में मंगलवार को शहर स्थित बीज दुकान के दुकानदारों ने दुकान बंद रख प्रदर्शन किया। दुकानदारों ने शहर की सड़क पर नारेबाजी करते हुए पदयात्रा की। वही दुकानदारों के हड़ताल के चलते किसानों को जरूरी कृषि सामग्री के लिए तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


प्रदर्शन में शामिल सुब्रत जायसवाल, लाल बिहारी मद्धेशिया, अनिल गुप्ता, सन्नी अग्रहरि, बृजेश मौर्या, सुदर्शन मौर्य, जितेंद्र जायसवाल आदि दुकानदारों ने बताया कि सरकार की तरफ से लाए गए नए विधेयक में उन्हें भी बीज की गुणवत्ता खराब पाए जाने पर दोषी ठहराया जाएगा। जो कि अनुचित और अन्यायपूर्ण है। दोषी पाए जाने पर दो साल की सजा और 5 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। इसके विरोध में उन्होंने दुकानें बंद रखकर प्रदर्शन किया है। इन लोगों ने आगे कहा कि वह तो कंपनियों से सीलबंद पैक में आने वाला बीच ही बेचते हैं। ऐसे में उनको गलत नहीं ठहराया जा सकता। इन लोगों ने बिल वापस करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed