{"_id":"5c1bea9abdec2256b421eaa7","slug":"demonstration-of-angry-villagers-with-arbitrariness-of-power-corporation","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत निगम की मनमानी से नाराज ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत निगम की मनमानी से नाराज ग्रामीणों का प्रदर्शन
Fri, 21 Dec 2018 12:46 AM IST
राकेश पांडेय
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो)
Published by: राकेश पांडेय
Updated Fri, 21 Dec 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
विद्युत निगम की मनमानी से नाराज ग्रामीणों का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
बरगदवां (महराजगंज)। विद्युत निगम की मनमानी से नाराज नरायनपुर के उपभोक्ताओं ने गांव में ही प्रदर्शन कर विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि गांव में कई दिन से बिजली नहीं आ रही है। इसके चलते गांव के लोग परेशान हैं। अधिकारियों पर ग्रामीणों की इस समस्या की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि शिकायत के बावजूद कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो विद्युत उपकेंद्र का घेराव किया जाएगा।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि गांव के तीन लोगों का बकाया बिल जमा नहीं हुआ तो पूरे गांव की आपूर्ति ठप कर दी गई है। विद्युत निगम के अधिकारियों का यह मनमाना रवैया ठीक नहीं है। जिनका बिजली का बिल जमा नहीं हुआ है, केवल उन्हीं बिजली काटी जानी चाहिए। अधिकारियों के इस मनमाने रवैया से पूरे गांव के लोगों को बिजली की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना था कि बिजली नहीं रहने से उनके मोबाइल तक चार्ज नहीं हो पा रहे हैं। इससे संबंधियों से जरूरी बात भी नहीं हो पा रही है। रात में अंधेरा रहने से भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने विद्युत निगम के अधिकारियों को चेतावनी दी कि गांव में अविलंब विद्युत आपूर्ति सुचारु नहीं की गई तो विद्युत उपकेंद्र का घेराव किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में गांव के राधे सहानी, अरविंद, राजाराम राजभर, रामकिशुन, सूर्यालाल सहानी, विश्वनाथ जायसवाल, इम्तियाज अहमद, सुरेश, सरस्वती , शांति जायसवाल, संतराम सहित अन्य लोग शामिल रहे।