फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Demonstration for unlocking the toilet

शौचालय का ताला खुलवाने के लिए प्रदर्शन

Mon, 03 Oct 2022 12:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
Demonstration for unlocking the toilet
चंडीथान गांव स्थित पंचायत भवन के सामने प्रदर्शन करते ग्रामीण।संवाद - फोटो : MAHARAJGANJ
शौचालय का ताला खुलवाने के लिए प्रदर्शन
विज्ञापन

नौतनवां। चंडीथान गांव में रविवार को ग्रामीणों ने गांधी जयंती के मौके पर पांच वर्ष से बंद पड़े शौचालय का ताला खुलवाने और सरकारी हैंडपंप को पंचायत भवन की चहारदीवारी के भीतर किए जाने के विरोध में पंचायत भवन के सामने प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों का आरोप है कि मनमाने तरीके से एसएसबी द्वारा लगवाए हैंडपंप पंचायत भवन की चहारदीवारी के भीतर किया गया है। इससे गांव के लोगों को स्वच्छ जल के लिए परेशान होना पड़ रहा है। सामुदायिक शौचालय का निर्माण जब से हुआ है, तब से लेकर अब तक इसमें ताला बंद है। गांव के लोगों को शौच के लिए बाहर जाना पड़ता है। गांव के बाबूलाल यादव, रामजस यादव, राम वृक्ष, कुरेश, रामबचन, छेदी यादव, रामसहाय प्रजापति, डबलू आदि ने शौचालय खुलवाने की मांग की।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान लक्की चंद मौर्या का कहना है कि पूर्व प्रधान द्वारा शौचालय का निर्माण कराया गया था, जो अधूरा है। काम पूरा करा कर शौचालय जल्द ही शुरू करा दिया जाएगा। हैंडपंप पंचायत भवन की जमीन में है, जिससे चहारदीवारी के भीतर किया गया है। गांव के लोगों के लिए दूसरा हैंडपंप जल्द ही लगवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed