{"_id":"6a039380c410359398086798","slug":"demands-road-and-development-works-to-promote-religious-tourism-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-177136-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सड़क व विकास कार्यों की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सड़क व विकास कार्यों की मांग की
विज्ञापन
कलक्ट्रेट परिसर में डीएम को सौंपा ज्ञापन
महराजगंज। कलक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर लोगों ने देवदह, रामग्राम और चौक बाजार क्षेत्र के विकास की मांग की। देवदह रामग्राम बौद्ध विकास समिति के अध्यक्ष जितेन्द्र राव के नेतृत्व में लोगों ने बौद्ध एवं धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सड़क, पर्यटन और पुरातात्विक विकास कार्य कराने की मांग की।
जितेन्द्र राव ने बताया कि भगवान बुद्ध का ननिहाल देवदह तहसील नौतनवा क्षेत्र में स्थित है, जहां भगवान बुद्ध, माता महामाया और महाराज अंजन से जुड़े ऐतिहासिक स्थल मौजूद हैं। यहां स्थित स्तूप, सगरा (पुष्कर्णी), प्राचीन कुएं और सम्राट अशोक से जुड़े अवशेष ऐतिहासिक महत्व रखते हैं, लेकिन अब भी उपेक्षित हैं। जितेन्द्र राव ने मिनी गोरखनाथ मंदिर चौक बाजार से रामग्राम होते हुए देवदह तक पिच सड़क निर्माण की मांग की। साथ ही पूर्व प्रस्तावित बौद्ध परिपथ कुशीनगर-देवदह-कपिलवस्तु मार्ग को विकसित करने की मांग दोहराई। ज्ञापन में एकमा डिपो से ट्राम वे रेल परियोजना को जोड़ने, संग्रहालय, चिड़ियाघर और औषधालय स्थापित कराने की भी मांग की गई।
इसके अलावा रामग्राम स्तूप तक इंटरलॉकिंग मार्ग, परिक्रमा पथ, प्रकाश और पेयजल व्यवस्था कराने की मांग उठाई गई। समिति ने देवदह में भगवान बुद्ध, माता महामाया और महाराज अंजन की 100 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित करने तथा संग्रहालय निर्माण की मांग भी की।इस दौरान महेंद्र जायसवाल, सुरेश चंद साहनी, लक्ष्मी चंद और गामा प्रसाद समेत अन्य लोग मौजूद रहे।