फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Demands for Increasing Honorarium of Fame

रसोइयों ने की मानदेय बढ़ाने की मांग

Thu, 19 Apr 2018 01:22 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Thu, 19 Apr 2018 01:22 AM IST
विज्ञापन
Demands for Increasing Honorarium of Fame
रसोइयों ने की मानदेय बढ़ाने की मांग - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। राष्ट्रीय मध्याह्न भोजन रसोइया फ्रंट की जिला इकाई के लोगों ने बुधवार को पांच सूत्री मांगें पूरी कराने के लिए कलेक्ट्रेट के सामने धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपकर कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन


संगठन के जिला संरक्षक राजेंद्र प्रसाद ने मध्याह्न भोजन योजन में पूर्व से कार्यरत रसोइयों की सेवा का ही नवीनीकरण करने की मांग की। उन्होंने रसोइयों का मानदेय उनके बैंक खातों में भेजने, मानदेय में वृद्धि करने आदि की मांग भी की। कहा कि रसोइयों की नियुक्ति में शासनादेश में पाल्य अनिवार्य कर दिया गया है। उन्होंने इस व्यवस्था को समाप्त करने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि रसोइयों का मानदेय कुछ ग्राम प्रधानों व प्रधानाध्यापकों के मिलीभगत एवं लापरवाही के कारण समय से नहीं मिल पाता है। समय से खाते में रकम नहीं भेजे जाने के कारण ही उन्हें मानदेय देर से मिलता है। संगठन की जिलाध्यक्ष संध्या देवी ने कहा कि बच्चों का पालन पोषण 1000 रुपये मानदेय से नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि मानदेय 5000 रुपये प्रतिमाह करने की मांग की। उनका कहना था कि रसोइया ईंधन गैस सिलिंडर अथवा लकड़ी पर भोजन बनाने का कार्य करते हैं। उन्होंने रसोइयों का दुर्घटना बीमा कराने की मांग भी की। ताकि दुर्घटना होने पर इसका लाभ मिल सके। इस मौके पर राम सेवक, महेश, कैलाश, रामनिवास, सरोज, गायत्री मिश्रा, रामप्रसाद, गीता, गुलइचा, सरोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed