{"_id":"688781c847c4b3d5dd01c2e5","slug":"demand-to-make-vantangiya-a-separate-gram-panchayat-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-155792-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: वनटांगिया को अलग ग्राम पंचायत बनाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: वनटांगिया को अलग ग्राम पंचायत बनाने की मांग
Mon, 28 Jul 2025 07:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 28 Jul 2025 07:27 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। जनपद के 18 वनटांगिया ग्रामों को अलग ग्राम पंचायत बनाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को सोमवार को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने वनटांगिया गांवों के समुचित विकास के लिए परिसीमन की आवश्यकता पर बल दिया।
ज्ञापन में बताया गया कि वन अधिकार मान्यता अधिनियम 2006 और संबद्ध नियमावली 2008 के तहत वनटांगिया गांवों को राजस्व ग्राम का दर्जा प्राप्त है। साथ ही, पंचायत चुनाव में मतदान का अधिकार भी मिला है। गांव के मनोज निषाद ने बताया की गांवों को अन्य राजस्व ग्रामों के साथ जोड़े जाने के कारण ग्राम प्रधान बाहरी व्यक्ति होता है, जिससे वनटांगिया गांवों का विकास अवरुद्ध हो रहा है।
गांवों की जनसंख्या पंचायत चुनाव के मानक को पूरा करती है, फिर भी इन्हें स्वतंत्र ग्राम पंचायत का दर्जा नहीं मिला है। इस दौरान विजय साहनी, घनश्याम, प्रदीप, अनिल उपस्थित रहे। संवाद