फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Demand to make Siswa a tehsil, front opened

Maharajganj News: सिसवा को तहसील बनाने की मांग, खोला मोर्चा

Wed, 10 Sep 2025 03:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 03:02 AM IST
विज्ञापन
Demand to make Siswa a tehsil, front opened
सिसवा बाजार। नगर के व्यवसायियों ने सिसवा बाज़ार को तहसील बनाने के मुद्दे को प्रदर्शन करके एक बार फिर हवा दी है। इस बार युवा व्यापारियों के संगठन ने मोर्चा संभाला है। साथ ही चेताया है कि सिसवा बाजार को तहसील नहीं बनाने पर चुनावों का बहिष्कार किया जाएगा। नगर की फल मंडी में प्रदर्शन के दौरान अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष शिब्बू खान ने कहा कि सिसवा बड़ा व्यापारिक केंद्र है, लेकिन तहसील न होने से यहां के लोगों को राजस्व से जुड़े कामों के लिए 20 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है, जिससे सबका समय और पैसा दोनों बर्बाद होता है, और व्यापार भी प्रभावित होता है। पहले भी ‘’तहसील बनाओ संघर्ष समिति’’ ने कई बार सिसवा को तहसील बनाने के लिए आवाज उठाई। उन्होंने कहा कि तहसील नहीं बनाए जाने पर नगर के लोगों से चुनावों का बहिष्कार करने की अपील की जाएगी। इस दौरान महामंत्री अश्वनी रौनियार, मकसूद अंसारी, धीरज जायसवाल सहित कई व्यवसायी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed