फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   demand to cancell license of pds shop keeper

भैंसहिया कोटेदार का लाइसेंस निरस्त करने की मांग

Sun, 16 Jan 2022 10:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
demand to cancell license of pds shop keeper
भैंसहिया कोटेदार का लाइसेंस निरस्त करने की मांग
विज्ञापन

फरेंदा। क्षेत्र के भैंसहिया के ग्रामीणों ने गांव के कोटेदार पर घटतौली समेत कई आरोप लगाते हुए कोटे का लाइसेंस निरस्त करने की मांग की। डीएम, एसडीएम व आपूर्ति निरीक्षक से इसकी शिकायत की गई।

ग्राम प्रधान देवनंदन त्रिपाठी के साथ भगवानदास, अजय कुमार, शैलेंद्र, मैना देवी, सरिता, प्रहलाद, रामसरन, सीताराम, ओमप्रकाश, मोहन प्रसाद, कमलावती, दशरथ ने शिकायती पत्र में कहा है कि भैंसहिया के कोटेदार शिवनाथ मानक के अनुरूप राशन का वितरण नहीं करते हैं। निर्धारित मूल्य से अधिक की वसूली व राशन की घटतौली की जाती है। शिकायत करने पर मुकदमे में फसाने की धमकी देते हैं। एसडीएम दिनेश कुमार मिश्रा ने बताया कि शिकायत की जांच के लिए आदेश दे दिया गया है। कोटेदार शिवनाथ ने कहा कि बेवजह का आरोप लगाकर परेशान करने की कोशिश की जा रही है। सारे आरोप बेबुनियाद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed