{"_id":"6928b3a0972ae2d10804e805","slug":"demand-for-setting-up-of-industrial-area-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-165263-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: औद्योगिक क्षेत्र स्थापित करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: औद्योगिक क्षेत्र स्थापित करने की मांग
विज्ञापन
महराजगंज। शहर के सक्सेना चौक पर नगर के जागरूक नागरिकों एवं व्यापारियों ने बृहस्पतिवार को जिले के चहुमुखी विकास के लिए औद्योगिक क्षेत्र स्थापित करने की मांग की। जिला मुख्यालय पर औद्योगिक क्षेत्र स्थापित करने को लेकर संयुक्त व्यापारी मोर्चा के संयोजक पशुपतिनाथ गुप्ता ने लोगों को जागरूक किया।
उन्होंने कहा कि महाराजगंज में इंडस्ट्रियल एरिया के निर्माण से रोजगार के अवसर पैदा होंगे और पलायन रुकेगा। व्यापार बढ़ने से आर्थिक, शैक्षिक एवं सामाजिक विकास होगा। जिले में सड़कों का विकास हो रहा है और जिला मुख्यालय को रेल लाइन से जोड़ने का कार्य भी प्रगति पर है। ऐसे में यदि यहां औद्योगिक क्षेत्र स्थापित हो जाए तो जिले का चहुंमुखी विकास संभव है।
इस अवसर पर महामंत्री दामोदर गोयल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, हरिद्वार कसौधन, राममिलन वर्मा, अजय राज, राम सेवक साहू, अजय अग्रहरि, उमेश गुप्ता, विक्कन अग्रहरि, जितेंद्र दुबे, श्रीकृष्णा कसौधन उपस्थित रहे। संवाद