फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Demand for removal of Block Development Officer

Maharajganj News: खंड विकास अधिकारी को हटाने की मांग

Tue, 30 Sep 2025 02:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Demand for removal of Block Development Officer
महराजगंज/ परतावल। परतावल ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी पर बिना किसी शिकायत के जांच करने और विकास कार्यों के भुगतान में दो प्रतिशत कमीशन मांगने का गंभीर आरोप है। इसे लेकर सोमवार कोग्राम प्रधानों ने मुख्य विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर उन्हें तत्काल हटाने की मांग की। ग्राम सभा छपिया की प्रधान सहाना ने आरोप लगाया कि बीडीओ उन्हें जानबूझकर परेशान कर रहे हैं। बिना किसी शिकायत या कारण के बीडीओ ग्राम सभा में पहुंचे और विकास कार्यों की जांच की। जांच के बाद कार्यों के भुगतान की एवज में दो प्रतिशत कमीशन की मांग की। मामले को लेकर जिला मुख्यालय पर ग्राम प्रधानों और सचिवों ने संयुक्त रूप से विरोध दर्ज कराया। इस दौरान सचिव डॉ. आशीष सिंह, ग्राम प्रधान सेमरा चंद्रौली के सचिन सिंह, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पिपरा लाला मुनीब सिंह सहित दर्जनों ग्राम प्रधान और सचिव मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर कहा कि इस तरह की कार्रवाई से विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं और प्रधानों के मान-सम्मान को ठेस पहुंच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed