{"_id":"66bcb87192323cd8b506c3a2","slug":"demand-for-relocation-of-shopkeepers-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-129068-2024-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: दुकानदारों को पुर्नस्थापित करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: दुकानदारों को पुर्नस्थापित करने की मांग
Wed, 14 Aug 2024 07:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 14 Aug 2024 07:30 PM IST
विज्ञापन
फरेंदा। स्टेशन परामर्श दात्री समिति आनंदनगर स्टेशन की बैठक स्टेशन डायरेक्टर गोरखपुर जेपी सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को स्टेशन के प्रतीक्षालय में हुई। रेलवे स्टेशन से संबंधित समस्याओं को लेकर पदाधिकारियों ने चर्चा की। बैठक में रेल परिसर से हटाए गए दुकानदारों को पुर्नस्थापित करने की मांग की।
साथ ही ओवरब्रिज का विस्तारीकरण करने, एक और बुकिंग ऑफिस खोलने तथा रेल परिसर में नगर पंचायत के एकत्र हो रहे कूड़ा को हटाने, प्लेटफार्म संख्या तीन को ऊंचा करने, प्रेम मंदिर क्राॅसिंग गेट पर ओवरब्रिज बनाने की मांग की। इसके अलावा अमृत भारत योजना के तहत निर्माण कार्यों के मानक पर भी चर्चा हुई।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे स्टेशन डायरेक्टर गोरखपुर जेपी सिंह ने की। उन्होंने से मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि अमृत भारत योजना के तहत इस स्टेशन का काफी विकास होना है।
विज्ञापन
बैठक में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश जायसवाल, सुधेश मोहन श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार पांडेय, रमेश चंद श्रीवास्तव, ध्रुव वर्मा, ओम प्रकाश व अजीत चौरसिया ने भी संबोधित किया। इस मौके पर वाणिज्य निरीक्षक जितेंद्र कुमार, स्टेशन अधीक्षक ओपी त्रिपाठी, सेक्शन इंजीनियर कार्य इशरार अहमद, वाणिज्य अधीक्षक वीरेंद्र यादव, दयाशंकर दुबे, माल अधीक्षक प्रवीण चौधरी, सीसीई सावन गुप्ता, राहुल तिवारी, इंद्रदेव गुप्ता मौजूद रहे।