फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Demand for population control law

Maharajganj News: जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग

Wed, 30 Jul 2025 05:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 30 Jul 2025 05:50 PM IST
विज्ञापन
Demand for population control law
महराजगंज। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष विशाल पुष्कर के नेतृत्व में बुधवार को जिलाधिकारी को पत्रक सौंपा। विशाल पुष्कर ने कहा कि वर्तमान समय में हिंदू समाज अपने धार्मिक त्योहारों, शोभायात्राओं और सांस्कृतिक मूल्यों पर लगातार हमलों का सामना कर रहा है। उन्होंने बंगाल के मुर्शिदाबाद में हिंदुओं पर हुए हमले, पहलगाम में आतंकी घटना और बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ नरसंहार का उल्लेख करते हुए जनसंख्या असंतुलन को इसका प्रमुख कारण बताया। उन्होंने बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठ को भी देश में बढ़ती जनसंख्या का एक बड़ा कारण बताया और इसे रोकने के लिए कठोर कदम उठाने की मांग की। ज्ञापन में प्रस्तावित जनसंख्या नियंत्रण कानून में सुझाव दिया गया कि यदि कोई व्यक्ति एक या अधिक पत्नियों से दो से अधिक बच्चे पैदा करता है तो उसे और उसकी पत्नी को आजीवन कारावास की सजा दी जाए। ज्ञापन सौंपने के दौरान कृष्ण मोहन, सूरज तिवारी, अविनाश, सत्यदेव, बालकिशुन, ऋषि, हैप्पी, रविशंकर, आदित्य, अरुण, विजय सैनी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed