फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Demand for Caste Certificate of Dhuriya Gond Society

धुरिया गोंड समाज के जाति प्रमाणपत्र के लिए उठी मांग

Thu, 11 Apr 2019 12:45 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Published by: राकेश पांडेय Updated Thu, 11 Apr 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
Demand for Caste Certificate of Dhuriya Gond Society
धुरिया गोंड समाज के जाति प्रमाणपत्र के लिए उठी मांग - फोटो : अमर उजाला
फरेंदा (महराजगंज)। डीएम के आदेश पर बुधवार को एसडीएम आरबी सिंह की अध्यक्षता में तहसील सभागार में बैठक आयोजित हुई। इसमे आम सहमति बना कर धुरिया गोंड समाज को अनुसूचित जन जाति का प्रमाण पत्र जारी करने की मांग उठी। इस पर एसडीएम ने सभी लेखपालों को जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आदेश दिया। जिसको एक सप्ताह के भीतर डीएम के सामने प्रस्तुत करना होगा। 
विज्ञापन


तहसीलदार अशोक कुमार गुप्ता ने कहा कि जिले में धुरिया समाज के लोग नहीं पाए जाते हैं। जिस पर जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र शर्मा ने कहा कि वर्ष 2008 से 2011 के बीच में गोंड समाज के 183 लोगों का अनुसूचित जनजाति में प्रमाण पत्र जारी हुआ है जो कि वैध है। वर्तमान में तहसील फरेंदा में बहुत अधिक संख्या में धुरिया गोंड निवास करते हैं। जिनका समय-समय पर अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र भी जारी होता रहा है। जिलाध्यक्ष राजमंगल गोंड ने कहा कि जिले के निचलौल तहसील में अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र जारी हो रहा है लेकिन फरेंदा में क्यों नहीं हो रहा है। जिस पर एसडीएम आरबी सिंह ने तहसील के सभी लेखपालो से धुरिया गोंड समाज के बारे में जांच कर रिपोर्ट देने को कहा। ताकि डीएम को मामले से अवगत कराया जा सके। बैठक में तहसील अध्यक्ष राधेश्याम धुरिया, सत्येंद्र गोंड, सतीश गोंड, श्रीचंद गोंड, प्रमोद गोंड, रामलाल धुरिया, शैलेंद्र गोंड, रमेश, ओमप्रकाश, नीरज, शिवाराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed