फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Demand for action against Brijmanganj police station

बृजमनगंज थानाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Mon, 21 Mar 2022 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Demand for action against Brijmanganj police station
बृजमनगंज थानाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

महराजगंज। बृजमनगंज क्षेत्र के हाताबेला हरैया टोला टिहुलवा के लोगों ने थानाध्यक्ष के खिलाफ सोमवार को एसपी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। सभी ने कहा कि थानाध्यक्ष का कार्य व्यवहार ठीक नहीं है। जनता के साथ वह वह बेरुखी से पेश आते हैं। अपशब्दों का प्रयोग करने के साथ ही मुकदमा दर्ज करने की धमकी दी जाती है।
गांव के दिनेश कुमार ने बताया कि बीते 19 मार्च को थाने में एक झगडे़ का सुलह समझौता कराने गया था। वहां देखते ही थानाध्यक्ष ने अपशब्द कहे। उन्होंने उनके साथ मारपीट भी की। पीड़ित के समर्थन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर इस मामले में कारगर कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगर इस मामले में ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान कुंज विहारी, हनुमान प्रसाद, गणेश जायसवाल, महेश कुमार, श्रीराम सहानी, राकेश तिवारी, राम प्रसाद सिंह, प्रेम यादव और श्रवण गिरी आदि मौजूद थे। वहीं थानाध्यक्ष बृजमनगंज देवेंद्र कुमार सिंह ने आरोपों को बेबुनियाद करार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed