फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Demand for AC cars increased in summer, fare increased

Maharajganj News: गर्मी में बढ़ी एसी कार की मांग, बढ़ा किराया

Thu, 20 Jun 2024 05:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 20 Jun 2024 05:05 AM IST
विज्ञापन
Demand for AC cars increased in summer, fare increased
सोनौली। सोनौली से नेपाल एवं नेपाल से भारत जाने वाले पर्यटकों की संख्या अधिक है। भीषण गर्मी के चलते एसी कार और लग्जरी पर्यटक वाहनों की डिमांड बढ़ गई है। इससे किराया भी बढ़ गया है। टूर ऑपरेटरों ने बताया कि किराए में डेढ़ गुना की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन


सोनौली सीमा से रोजाना करीब 10 हजार यात्रियों और पर्यटकों का आवागमन है। इधर गर्मी ने भी अपना प्रचंड रूप ले लिया है। इसके चलते लग्जरी एसी वाहनों की मांग बढ़ गई है। मांग बढ़ने से किराया भी बढ़ गया है। जहां पहले गोरखपुर के पांच सीटर कार के लिए 1500 देने होते थे, अब चालकों ने 2000 लेना शुरू कर दिया है। सात सीटर के लिए 2000 लेते थे अब 3000 ले रहे हैं।
विज्ञापन

नेपाल से गोरखपुर, लखनऊ, बनारस और गया जाने वाले यात्रियों की संख्या नेपाल से अधिक है। इसके चलते वह नेपाली टूर ऑपरेटर के माध्यम से भारत में यात्रा करते हैं। गोरखपुर रेलवे और एयरपोर्ट के लिए यात्रियों को 5000 रुपये किराया देना पड़ रहा है। पहले 3500 में आसानी से मिल जाता था। टूर ऑपरेटर संतोष कुमार निवासी बेलहिया नेपाल ने बताया कि जून महीने में गर्मी कुछ ज्यादा ही बढ़ी है। जिसके कारण सभी यात्री एसी कार की डिमांड कर रहे हैं। भारत से आने वाले पर्यटकों की संख्या भी अधिक है। जो यात्री पहले काठमांडों पोखरा बस से जाते थे वह अब एसी बस या छोटे वाहनों से जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



गर्मी से बेहाल चलो नेपाल अभियान शुरू
सोटो नेपाल के अध्यक्ष श्रीचंद गुप्ता ने बताया कि इस समय गर्मी बहुत है। टूर एवं होटल संचालकों ने भीषण गर्मी को देखते हुए गर्मी से बेहाल चलो नेपाल अभियान शुरू किया है। भारत के सीमावर्ती इलाकों से बड़ी संख्या में भारतीय पर्यटक नेपाल आएंगे और पिछले साल की तुलना में यह संख्या दोगुनी हो जाएगी। इस गर्मी में कई नए पर्यटक नेपाल आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed