{"_id":"6a3aed778e11e63b7c08285d","slug":"delhi-polices-wanted-accused-arrested-at-sonauli-border-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-179784-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: दिल्ली पुलिस का वांछित आरोपी सोनौली सीमा से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: दिल्ली पुलिस का वांछित आरोपी सोनौली सीमा से गिरफ्तार
विज्ञापन
नेपाल से लौटते समय एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीम ने दबोचा
नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के रानी बाग इलाके का निवासी है आरोपी
सोनौली। सोनौली बॉर्डर पर सोमवार की सुबह एसएसबी और सोनौली पुलिस की संयुक्त टीम ने भारत में प्रवेश कर रहे एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। कड़ी पूछताछ के बाद युवक के एनडीपीएस एक्ट में दिल्ली पुलिस का वांछित होने की जानकारी मिली। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने दिल्ली पुलिस से संपर्क करके इसकी जानकारी दी। सोमवार की देर रात दिल्ली पुलिस की टीम सोनौली आकर उसे अपने साथ लेकर चली गई।
जानकारी के अनुसार, सीमा पर नियमित जांच के दौरान सुरक्षा एजेंसियों को युवक की गतिविधियों को लेकर संदेह हुआ। कड़ी पूछताछ में उसने अपना नाम निश्चय अरोड़ा, निवासी रानी बाग, नॉर्थ वेस्ट दिल्ली बताया। जांच में पता चला कि दिल्ली पुलिस एनडीपीएस एक्ट के तहत उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है।
बताया गया कि आरोपी कुछ दिन पहले सोनौली मार्ग से नेपाल की राजधानी काठमांडो गया था। नेपाल से लौटकर भारत में प्रवेश करने के दौरान उसकी पहचान होने पर सुरक्षा एजेंसियों ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में यह भी सामने आया कि युवक मादक पदार्थों की अंतरराष्ट्रीय तस्करी से जुड़े नेटवर्क से संबंध रखता है।
विज्ञापन
घटना की सूचना तत्काल दिल्ली पुलिस को दी गई। सोमवार देर रात सोनौली पहुंची दिल्ली पुलिस की टीम आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आरोपी को अपने कब्जे में लेकर दिल्ली के लिए रवाना हो गई। कोतवाल सोनौली महेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि दिल्ली पुलिस के एक वांछित युवक को हिरासत में लिया गया था। सूचना मिलने पर दिल्ली पुलिस की टीम पहुंची। इसके बाद आरोपी को आवश्यक कार्यवाही के बाद दिल्ली पुलिस को सौंप दिया गया।