फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Delayed deer rescued villagers

भटक कर आए हिरन को ग्रामीणों ने बचाया

Sat, 21 Jul 2018 12:46 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Sat, 21 Jul 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
Delayed deer rescued villagers
भटक कर आए हिरन को ग्रामीणों ने बचाया - फोटो : अमर उजाला
फरेंदा (महराजगंज)। पानी की तलाश में जंगल से भटक कर लेजार महदेवा के लीलाछापर गांव में पहुंचे हिरन को कुत्तों के हमले से ग्रामीणों ने बचा लिया। ग्रामीणों के इस कार्य की ग्राम प्रधान ने सराहना की और उन्हें पुरस्कृत किया। हिरन को भी सुरक्षित वन विभाग को सौंप दिया गया।
विज्ञापन


फरेंदा क्षेत्र के टेढ़ी जंगल से शुक्रवार की सुबह पांच बजे पानी की तलाश में भटकता हुआ हिरन लेजार महदेवा के लीलाछापर गांव में पहुंच गया। जहां हिरन को देख कुत्तों ने हमला करने का प्रयास किया। इस पर हिरन जान बचाने के लिए गांव के पोखरे में घुस गया। काफी देर तक पोखरे के बीच में ही पड़ा रहा तो गांव के लोगों ने सूचना ग्राम प्रधान विनोद चौधरी को दी। ग्राम प्रधान ने मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों की मदद से हिरन को पोखरे से बाहर निकलवाया। इसकी सूचना 100 नंबर पुलिस व वन विभाग को दी गई। घायल हिरन को इलाज के लिए अस्पताल ले गए। ग्राम प्रधान ने हिरन को बचाने वाले लोगों को नगद पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया। इस संबंध में रेंजर बकाउल्लाह ने बताया कि इलाज के बाद हिरन को जंगल में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed