फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Delay in construction of Rohin Barrage, could not be ready on time

Maharajganj News: रोहिन बैराज निर्माण में देरी, समय पर नहीं हो सका तैयार

Thu, 20 Jun 2024 05:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 20 Jun 2024 05:11 AM IST
विज्ञापन
Delay in construction of Rohin Barrage, could not be ready on time
नौतनवा। तहसील क्षेत्र के रतनपुर के मिश्रौलिया में रोहिन नदी पर बन रहे डिजिटल बैराज का काम काफी धीमा चल रहा है। इससे किसानों को सिंचाई के लिए इस वर्ष भी नहरों में पानी होने की संभावना कम दिख रही है। बैराज निर्माण पूरा होने का समय तक मार्च था, लेकिन अभी तक करीब 85 से 90 फीसदी ही काम हो सका है।
विज्ञापन

क्षेत्र के किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए सन् 1947 में रतनपुर के मिश्रौलिया में रोहिन नदी में बीयर गेट बनाकर पानी आपूर्ति की जाती थी। अगस्त 2005 में आई बाढ़ से रोहिन बीयर गेट टूट गया, जिससे पानी आपूर्ति ठप हो गई। किसानों की सिंचाई की समस्या को देखते हुए सिंचाई विभाग ने नदी में अस्थायी बांध बनाकर पानी की आपूर्ति की, लेकिन बरसात आने से पहले बाढ़ से बचाव के लिए बांध काट दिया जाता है। इससे किसानों को केवल रबी की फसल में ही सिंचाई की सुविधा मिल पाती थी।
विज्ञापन


सरकार द्वारा किसानों की सिंचाई की समस्या दूर करने के लिए रोहिन नदी में 148 करोड़ की लागत से डिजिटल बैराज का निर्माण कराया जा रहा है। इस काम मार्च तक पूरा हो जाना था, लेकिन टेक्निकल समस्या और बाढ़ आने के कारण निर्माण कार्य प्रभावित हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेई मुकेश कुमार ने बताया कि अब तक 85 से 90 फीसदी काम हो चुका है। इधर भीषण गर्मी और लू चलने तथा नदी में पानी आने के कारण काम धीमी है। डिजिटल बैराज में छह पियर का निर्माण होना है, जिसमें तीन का निर्माण हो चुका है। चौथे और पांचवें पियर का निर्माण हो रहा है। इसके दोनों तरफ दो अबूटमेंट का निर्माण हुआ है। ऊपर स्लैब और गेट लगाना बाकी है। छह पियर और दो अबूटमेंट में सात गेट लगेंगे। पियर का निर्माण पूरा होने में अभी एक से डेढ़ माह लग सकता है। उसके बाद ही गेट लगाने का कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed