फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Delay in compensation distribution, land acquisition process in nine villages stuck

Maharajganj News: मुआवजा वितरण में देरी, नौ गांवों में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया लटकी

Fri, 06 Jun 2025 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 06 Jun 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Delay in compensation distribution, land acquisition process in nine villages stuck
रेल लाइन के लिए लगाया गया पिलर। 
महराजगंज। जिले में प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना की प्रगति अब धीमी हो गई है। जहां एक ओर नई रेल लाइन निर्माण के लिए 29 गांवों में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। वहीं दूसरी ओर नौ नए गांवों में अब भी अधिग्रहण की प्रक्रिया अधर में लटकी है।
विज्ञापन

इन गांवों के लिए फाइनल गजट पहले ही जारी हो चुका है, लेकिन मुआवजा निर्धारण अवार्ड की प्रक्रिया पूरी न होने के कारण किसानों को अभी तक मुआवजा नहीं मिल सका है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जिले में प्रस्तावित नई रेल लाइन निर्माण के तहत भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया घुघली से लेकर महराजगंज-आनंदनगर तक कुल 52.70 किलोमीटर लंबी रेल लाइन ट्रैक बिछाने की योजना प्रस्तावित है। इसके लिए कुल 57 गांवों की 194 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित की जानी है। परियोजना के तहत पहले चरण में जिले के सदर तहसील क्षेत्र के 29 गांवों में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे लाइन बिछाने में कई स्थानों पर पहले अधिग्रहित भूमि के अतिरिक्त थोड़ी और भूमि की आवश्यकता है। इसके लिए भूमि अध्याप्ति विभाग और रेलवे विभाग की ओर से मूल्यांकन कराया गया। इस नए मूल्यांकन के आधार पर यह तय हुआ कि अतिरिक्त 11 गांवों की कुछ जमीन भी परियोजना के लिए जरूरत है। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। भूमि अध्याप्ति विभाग का कहना है कि अतिरिक्त 11 गांवों में भूमि अधिग्रहण के लिए अवार्डेड बनकर तैयार हो चुका है।
इन गांवों में किसानों को भूमि के बदले मुआवजा देने के लिए विभाग की ओर से 100 करोड़ रुपये का रेलवे मंत्रालय विभाग से मांग किया गया था। इसमें 80 कराेड़ रुपये प्राप्त हो चुके हैं, लेकिन भूमि अध्याप्ति विभाग के सुस्ती के कारण अभी तक इन गांवों में किसानों को मुआवजा राशि देने के लिए अवार्डेड नहीं बन सका है।

इससे परियोजना को आगे बढ़ने में दिक्कत हो रही है। महुआ के अदालत, नगीना, रोहित, सुवंश ने बताया कि मुआवजा अभी नहीं मिला है। पता नहीं किन कारणों से मुआवजे की राशि खाते में नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed