फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Deep from Moradabad defeated Ayushi from Kanpur.

Maharajganj News: मुरादाबाद की दीप ने कानपुर की आयुषी को हराया

Sun, 27 Sep 2026 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 27 Sep 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Deep from Moradabad defeated Ayushi from Kanpur.
70वीं प्रादेशिक माध्यमिक विद्यालयीय कुश्ती प्रतियोगिता का दूसरा दिन
विज्ञापन

अंडर-14 कुश्ती में नेशनल स्कूली गेम्स में खेलेंगे विजयी खिलाड़ी

देवरिया। पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज में चल रही 70वीं राज्य स्तरीय माध्यमिक विद्यालयीय कुश्ती प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को पहलवानों का वजन किया गया। इसके बाद आयोजित खेल में खिलाड़ियों दांवपेच का शानदार प्रदर्शन किया। शुरुआती दौर में अंडर प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। बालिका वर्ग के 62 किलोग्राम भार में मुरादाबाद की दीप ने कानपुर की आयुषी को हराकर फाइनल मैच जीत लिया। प्रतियोगिता में प्रदेश के 18 मंडल और दो स्पोर्ट्स कॉलेज से आए 14, 17 और 19 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतियोगिता 29 सितंबर तक चलेगी।
सुबह छह बजे बालिका खिलाड़ियों का वजन कराया गया। इसके बाद 14 वर्षीय बालिका वर्ग की विभिन्न भार श्रेणियों में मुकाबले हुए। 62 किग्रा में मुरादाबाद की दीप प्रथम, कानपुर की आयुषी द्वितीय, स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर की सुरभि तृतीय और अयोध्या की सौम्या तिवारी चतुर्थ रहीं। 58 किग्रा में वाराणसी की आर्या प्रथम, कस्तूरबा की श्रद्धा सिंह द्वितीय और स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर की अर्चना तृतीय रहीं।
विज्ञापन

54 किग्रा में स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर की अंकिता चौहान प्रथम, मुरादाबाद की सिमरन द्वितीय, आजमगढ़ की अनुप्रिया तृतीय और मेरठ की साधना चतुर्थ रहीं। 50 किग्रा में वाराणसी की शिवानी यादव प्रथम, आगरा की दिया द्वितीय, स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर की अंकिता यादव तृतीय और मेरठ की तपस्या चतुर्थ रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

42 किग्रा में स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर की खुशी प्रथम, इसी कॉलेज की साक्षी द्वितीय, अयोध्या की राधिका तृतीय और कानपुर की दिव्या चतुर्थ रहीं। 39 किग्रा में स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर की एंजल पाल प्रथम, वाराणसी की तृप्ति यादव द्वितीय, लखनऊ की सायबा तृतीय और कस्तूरबा की संगीता चतुर्थ रहीं।
36 किग्रा में आगरा की पूर्वी प्रथम, मुरादाबाद की सयानी द्वितीय, स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर की अंजली तृतीय और वाराणसी की वंदना चतुर्थ रहीं। 33 किग्रा में मुरादाबाद की कृष्णा प्रथम, स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर की राखी द्वितीय, सहारनपुर की दिव्या तृतीय और लखनऊ की अनन्या चतुर्थ रहीं।
दूसरे दिन की प्रतियोगिता का शुभारंभ महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. शशिपाल राव, आयोजन प्रधानाचार्य रामकिंकर मिश्र, प्रधानाचार्य माधव प्रसाद सिंह, प्रधानाचार्य अभय द्विवेदी और जिला क्रीड़ा सचिव विवेक राव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

इस दौरान मंडलीय क्रीड़ा सचिव अरुणेंद्र राय, जिला क्रीड़ा सचिव विवेक राव, गोरखपुर के जिला क्रीड़ा सचिव संतोष सिंह, जीआईसी के क्रीड़ा प्रभारी संदीप कुमार, शैलेंद्र सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed