फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Decorated wall found in excavation of two blocks so far

Maharajganj News: अब तक दो ब्लाॅकों की खोदाई में मिली अलंकृत दीवार

Sat, 28 Dec 2024 08:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 28 Dec 2024 08:46 PM IST
विज्ञापन
Decorated wall found in excavation of two blocks so far
चौक बाजार। दक्षिणी चौक रेंज के नाथनगर बीट में रामग्राम की पहचान के लिए भारतीय पुरातत्वविद की टीम ट्रेंच ले आउट कर टीले को चार ब्लॉक में बांटकर खोदाई कर रही है। अब तक दो ब्लाॅकों की खोदाई में अलंकृत दीवार मिल चुकी है। शुक्रवार को चौथे ब्लॉक की एक मीटर की खुदाई में भी अलंकृत दीवार मिली थी।
विज्ञापन

शनिवार को चौथे ब्लॉक की दो मीटर खोदाई हो गई है। अब तक की खोदाई में प्राचीन काल के पके व सांचे में ढाले गए ईंटों के साथ अलंकारित दीवार मिली है। इसे लेकर पुरातत्व विभाग की टीम सहित क्षेत्रीय लोगों में रामग्राम की उम्मीद जग गई है।
विज्ञापन

शनिवार को भी खोदाई कार्य सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक किया गया। इसमें चारों ब्लॉक की खोदाई में विशेष तरह की प्राचीन दुर्लभ अलंकृत दीवार स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है। खोदाई के दौरान विशेष प्रकार की ईंटें भी मिल रही हैं। पुरातत्वविद डाॅ. आफताब हुसैन ने बताया कि अभी तक टीले की पश्चिम तरफ चारों ब्लॉक में विशेष औजारों से खोदाई की जा रही है। मिले ईंट व अन्य वस्तुओं को संरक्षित कर उस पर गहन अध्ययन किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed