फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Death of husband and wife in the grip of pickup

पिकअप की चपेट में आए पति-पत्नी की मौत

Thu, 17 Dec 2020 07:35 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 07:35 PM IST
विज्ञापन
Death of husband and wife in the grip of pickup
पिकअप की चपेट में आए पति-पत्नी की मौत
विज्ञापन

महराजगंज। फरेंदा रोड पर महुअवा चौराहे पर पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पिकअप चालक फरार हो गया। वहीं दंपती को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने दोनो को मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार, गोरखपुर जिले कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव के रहने वाले शरीफ मिर्जा (45) अपनी पत्नी आसिया खातून (43) के साथ बाइक से बृहस्पतिवार की शाम 6.30 बजे ससुराल बेलवां जा रहे थे। कोतवाली क्षेत्र के महुअवा चौराहे पर पहुंचे थे कि तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आ गए। दोनो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। वहां जांच के बाद डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। सभी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। लोगों के मुताबिक, बाइक चालक हेलमेट पहने थे। कोतवाल सदर मनीष सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed