फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   death due to crushed under trolly during desolvation of idols

प्रतिमा विसर्जन के दौरान ट्रॉली के नीचे दबने से किशोर की मौत

Sun, 07 Nov 2021 12:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
death due to crushed under trolly during desolvation of idols
प्रतिमा विसर्जन के दौरान ट्रॉली के नीचे दबने से किशोर की मौत
विज्ञापन

निचलौल। थाना क्षेत्र के भारत नेपाल बॉर्डर से सटे टेल फॉल नहर पर तेरह चार पुल और गेडहवा पुल के बीच शुक्रवार की देर शाम को मां लक्ष्मी की प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक किशोर ट्रॉली के नीचे दब गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उस समिति के अन्य सदस्यों ने सीएचसी निचलौल पहुंचाया। उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय किशोर की रास्ते में मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक मिश्रवलिया गांव में दीपावली पर समिति के सदस्यों ने मां लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित की थी। शुक्रवार की शाम को समिति के सदस्य ट्रॉली पर प्रतिमा को विसर्जन के लिए गंडक नदी के किनारे टेल फॉल पुल घाट की ओर जा रहे थे। टेल फॉल नहर पर तेरह चार पुल और गेडहवा पुल के बीच अनूप पाल (16) निवासी मिश्रवलिया ट्रॉली से नीचे गिर गया। ट्रॉली का पहिया उसके ऊपर चढ़ गया। इससे अनूप पाल की मौत हो गई। अनूप के छोटे भाई नीतीश पाल तथा दो बहनें गुंजा और रूनजा पाल के साथ पिता श्रीकांत का रो-रोकर बुरा हाल है। इंस्पेक्टर सुनील कुमार राय ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

सड़क हादसे में दो लोगों की गई जान
निचलौल। क्षेत्र में अलग-अलग दो जगहों पर सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक निचलौल सिसवा मार्ग स्थित सात पांच पुल पर बृहस्पतिवार की रात को पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाने जा रहे शेषमणि तिवारी (40) निवासी सात पांच पुल को तेज रफ्तार बाइक सवार ने चपेट में ले लिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी निचलौल लाया गया। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल जाते समय घायल शेषमणि तिवारी की रास्ते में मौत हो गई। लोगों ने बाइक सवार को पकड़ कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निचलौल ठूठीबारी मार्ग स्थित ओडवालिया चौराहा के पास ठूठीबारी की तरफ से निचलौल की ओर आ रही ट्रॉली की चपेट में तेज रफ्तार बाइक आ गई। बाइक पर बैठी खुशबुन निशा (35) निवासी पड़री कला थाना चौक गंभीर रूप से घायल हो गईं। लोग घायल खुशबुन निशा को अस्पताल लाने की तैयारी में जुटे थे कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर सुनील कुमार राय ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रॉली और बाइक को थाने लाकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
अनियंत्रित होकर गिरने से बाइक चालक की मौत
नौतनवां। थाना क्षेत्र के चंदनपुर के चौराहे पर नहर मार्ग पर शुक्रवार को सुबह लगभग छह बजे अज्ञात वाहन की चपेट से बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची खोरिया बाजार चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक, कोल्हुई थाना क्षेत्र के बड़हरा शिवनाथ निवासी सतीश शर्मा (23) क्षेत्र के गांव खोरिया बाजार रिश्तेदारी में गए थे। शुक्रवार की सुबह घर लौट रहे थे। चंदनपुर चौराहे पर अज्ञात वाहन की चपेट से बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। सिर में गंभीर चोट लगने से सतीश शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। वह हेलमेट नहीं पहने थे। सूचना पाकर घटना स्थल पर पहुंचे मृतक की पत्नी मालती, माता लक्ष्मी और सगे-संबंधियों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनकी दो वर्षीय बेटी काजल है। मृतक के भाई मनीष शर्मा की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत हुआ है। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पांडेय ने केस दर्ज करने की पुष्टि की।
पेड़ से टकराई बाइक, चालक की मौत
घुघली। घुघली-शिकारपुर मार्ग के रामपुर मोड़ के समीप सड़क के किनारे पेड़ में बाइक टकरा गई। चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे अस्पताल भेजवाया। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
शुक्रवार शाम लगभग चार बजे घुघली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा विशनपुर गबडुवा निवासी मनोज चौधरी (30) घुघली जा रहे थे। रामपुर मोड़ के समीप बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के बाद गड्ढे में गिर गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें सीएचसी भेजवाया। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की पुष्टि की। संवाद
झुलनीपुर नहर किनारे झाड़ी में मिला युवक का शव
निचलौल। थाना क्षेत्र के झुलनीपुर नहर के किनारे झाड़ी में शुक्रवार की शाम करीब साढ़े छह बजे एक युवक का शव देखा गया। शव मिलने की सूचना पर आसपास के लोग जुट गए। काफी प्रयास के बाद उसकी पहचान अमन मद्धेशिया (18) मारवाड़ी वार्ड निचलौल निवासी के रूप में हुई। पुलिस ने पिता राकेश मद्धेशिया की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनोें से पूछताछ की जा रही है। शाम को एसपी प्रदीप गुप्ता ने भी घटनास्थल का जायजा लिया।

इंस्पेक्टर सुनील कुमार राय ने कहा कि शव मिलने की सूचना पर पुलिस टीम पहुंच गई। शव की पहचान के बाद अमन के पिता राकेश मद्धेशिया की तहरीर के आधार पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed