फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Deadly attack on youth due to old enmity

Maharajganj News: पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला

Mon, 05 Jan 2026 01:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Deadly attack on youth due to old enmity
महराजगंज। कोठीभार थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि हमलावरों ने उसे बुरी तरह पीटा और परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



घटना 31 दिसंबर 2025 की शाम करीब 4 बजे की है। पीड़ित गोलू निवासी मौजा-किशुन गौरी अपनी बाइक से सिसवा बाजार से खरीदारी कर घर लौट रहा था। रास्ते में ग्राम-अछमन छपरा के काली मंदिर के पास अचानक मोतीचंद और उनकी पत्नी बिंदु देवी ने उसे रोक लिया। पीड़ित के अनुसार, दोनों पुरानी दुश्मनी के चलते गालियां देने लगे। इसके बाद उन्होंने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, गोलू के दोनों पैरों में गंभीर चोटें आईं। पीड़ित ने बताया कि शिकायत 2 जनवरी 2026 को थाना प्रभारी के पास दर्ज कराई गई। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी मोतीचंद व बिंदु देवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed