फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Dead body of youth found in suspicious condition in Siwan

Maharajganj News: संदिग्ध अवस्था में युवक का शव सिवान में मिला

Sat, 10 Jun 2023 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 10 Jun 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found in suspicious condition in Siwan
चंदनपुर का रहने वाले है शब्बीर, पत्नी की डेढ़ वर्ष पहले हो चुकी है मौत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरेंदा/कोल्हुई। कोल्हुई क्षेत्र के परसौना गांव के सिवान में शुक्रवार की सुबह एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। शव की शिनाख्त चंदनपुर निवासी 45 वर्षीय शब्बीर के रूप में हुई। शब्बीर की पत्नी की डेढ़ वर्ष पहले मौत हो चुकी है।
परिजनों के अनुसार, कोल्हुई थाना क्षेत्र निवासी शब्बीर बृहस्पतिवार रात खाना खाने के बाद घर से निकला था। पूरी रात घर नहीं लौटा। शुक्रवार की सुबह गांव के कुछ लोग सिवान की तरफ गए तो शव देखा। इस बात की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। शब्बीर पल्लेदारी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके चार बच्चे हैं। पत्नी की मौत डेढ़ वर्ष पहले हो चुकी है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हैं। थानाध्यक्ष महेंद्र यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन

..
पिता की मौत से बेसहारा हुए बच्चे
पहले मां और अब पिता के दुनिया से चले जाने से शब्बीर के बच्चों पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। शब्बीर की पत्नी मदीना की मौत डेढ़ वर्ष पहले मार्ग दुर्घटना में हो गई थी। उसके बाद बच्चों को पालने की जिम्मेदारी पिता शब्बीर के कंधे पर थी। शुक्रवार की सुबह जब बच्चों को पिता की मौत की खबर मिली तो मातम पसर गया। चार बच्चों में समीर 13, शमां 12, फरीन सात व आफरीन चार वर्ष के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed