{"_id":"647ce6e5eab9301f1b0bbaea","slug":"dead-body-of-youth-found-hanging-maharajganj-news-c-7-1-193608-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: युवक का शव फंदे से लटका मिला, मां ने हत्या की आशंका जताई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: युवक का शव फंदे से लटका मिला, मां ने हत्या की आशंका जताई
Mon, 05 Jun 2023 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 05 Jun 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
मृतक ईश्वर निषाद
गेहूं बेचने की बात पर पत्नी से हुई थी कहासुनी, बहन से फोन पर कहा था कल तुम हमें नहीं देख पाओगी
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र के बेलटिकरा गांव के सोईया टोला के पास जंगल में रविवार को एक युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। पुलिस के अनुसार युवक नशे का आदी था। इस बात पर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। शनिवार की शाम को खेत से काम कर लौटे युवक ने पत्नी से गेहूं बेचने की बता कही। इस पर पत्नी ने एतराज जताया। पुलिस का कहना है कि युवक की पत्नी ने बताया है कि विवाद करने के बाद वह एक बोरी गेहूं भरकर बेचने चला गया। जाते वक्त उसने अपनी बहन को फोन कर कहा था कि कल तुम हमें नहीं देख पाओगी और वही हुआ। उधर, ईश्वर की मां बेईला ने बेटे की हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है।
पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र के बेलटिकरा गांव के सोईया टोला निवासी 32 वर्षीय ईश्वर निषाद का जंगल में पेड़ पर रस्सी से गला बंधा हुआ शव मिला है। शनिवार की शाम को युवक अपने खेत में धान की बेहन डालने गया था। घर आया तो गेहूं बेचने की बात पत्नी से कही। पत्नी ने एतराज जताते हुए कहा था कि गेहूं बेचकर शराब पी जाएंगे तो बच्चे क्या खाएंगे। पुलिस के अनुसार ईश्वर की बहन जिलेबा ने पूछताछ में बताया कि भाई ने फोन कर कहा था कि ट्रैक्टर ट्राॅली चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता हूं, लेकिन पत्नी मोदी देवी खानेपीने से हमेशा मना करती है।
जब देर शाम तक युवक घर नहीं आया तो पत्नी ने पति की खोजबीन शुरू की, लेकिन पता नहीं चल सका। रविवार की सुबह भैंस चराने वाले लोग जंगल की तरफ गए थे। इस दौरान देखा कि सागौन के पेड़ पर संदिग्ध अवस्था में एक युवक का शव लटका रहा है। लोगों ने शोर मचा तो वन विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे गए। वन कर्मियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार ईश्वर चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। बड़े भाई हीरामन, रामकेश, महातम दिव्यांग है। ईश्वर ट्रैक्टर ट्राॅली चलाता था। इैश्वर की मां बेईला ने बेटे की हत्या की आशंका जताई है।
...
कोट
रिपोर्ट आने के बाद मौत के सटीक कारणों की जानकारी हो सकेगी। पुलिस टीम जरूरी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
-अनुज कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी, सदर