{"_id":"64628a8cbf10e4b125036c75","slug":"dead-body-of-young-man-found-hanging-maharajganj-news-c-7-1-168303-2023-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: फंदे से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: फंदे से लटका मिला युवक का शव
Tue, 16 May 2023 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 16 May 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
किराये के कमरे में रहता था कुशीनगर का युवक, मोबाइल फोन खुलने पर पता चलेगा मौत का राज
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। कोतवाली क्षेत्र के इंदिरा नगर मोहल्ले में सोमवार की दोपहर में एक युवक ने प्रेस के तार को गले में डालकर झूल गया। उसकी मौत हो गई। कुशीनगर जिले के कसया का रहने वाला युवक शहर में किराये के मकान में रहता था। पुलिस मोबाइल फोन का लॉक खुलवाने का प्रयास कर रही है। पुलिस का कहना है कि युवक की मौत का राज उसके लॉक मोबाइल फोन से खुल सकता है।
जानकारी के अनुसार, कुशीनगर जिले के कसया कस्बे के सुभाष नगर मोहल्ला निवासी आकाश श्रीवास्तव (28) महराजगंज शहर के इंदिरा नगर मोहल्ले में किराये के मकान में रहता था। वह एक फाइनेंस कंपनी में काम करता था। दोपहर बाद कमरे में उसका शव फंदे से लटका हुआ मिला। आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि आकाश किसी से बातचीत नहीं करता था। उसके कमरे पर अक्सर लोग मिलने आते थे। हालांकि कमरे में जो हालात दिखाई दिए, उससे मौत संदिग्ध लग रही है। प्रेस का तार गले में लटका हुआ था। कुंड़ी से वायर फंसा हुआ था। कमरे में बीयर की बोलत भी रखी थी।
घटना के बाद मृतक के पिता नागेंद्र लाल श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि यह सबकुछ कैसे हो गया, कुछ समझ में नहीं आ रहा है। बेटा घर से आया तो कोई बात नहीं थी। बेटे की किसी से दुश्मनी नहीं थी। वह हमेशा अपने काम में व्यस्त रहता था। घर आने पर भी कामकाज में व्यस्त रहता था।
विज्ञापन
..
पांच साल पहले हुई थी शादी
आकाश की शादी पांच साल पहले लक्ष्मी श्रीवास्तव से हुई थी। एक साल की बेटी आराध्या है। आकाश के पिता की बिजली की दुकान है। तीन बहने नूपुर श्रीवास्तव, अंकुर श्रीवास्तव, अंकिता श्रीवास्तव हैं। तीनो की शादी हो चुकी है। माता शशि श्रीवास्तव हैं। सभी लोग इस घटना से चकित हैं। आकाश शनिवार की रात में कसया अपने घर गया था। सोमवार की सुबह घर से नाश्ता करने के बाद महराजगंज के लिए निकला। वह नौ बजे तक यहां पहुंच गया था। पुलिस के अनुसार, आकाश जहां फंदा लगाकर लटका था, वहीं कुर्सी पर सामने मोबाइल फोन रखा हुआ था। मोबाइल का कैमरा सामने की ओर था। इससे अंदाजा लगाया गया कि मरने से पहले पूरा वीडियो मोबाइल फोन में बनाया गया होगा। नगर चौकी इंचार्ज प्रवीन सिंह ने घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
..
कोट
पूरे घटना की बारीकी से जांच की जा रही है। सभी तथ्यों को टीम खंगाल रही है। बंद मोबाइल फोन खुल गया तो उससे कुछ जानकारी मिल सकती है। घटना के बाद तुरंत परिजनों को जानकारी दी गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की जानकारी हो सकेगी।
अनुज कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी, सदर