{"_id":"64bc375a49aec6d2700683a4","slug":"dead-body-of-woman-found-in-forest-fear-of-death-in-animal-attack-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-2442-2023-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: जंगल में मिला महिला का शव, जानवर के हमले में मौत की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: जंगल में मिला महिला का शव, जानवर के हमले में मौत की आशंका
विज्ञापन
सुबह छह बजे घर से जंगल में भुटकी लाने गई थी महिला
संवाद न्यूज एजेंसी
बृजमनगंज। क्षेत्र के वन चौकी खुर्र्मपुर अंतर्गत जंगल में भुटकी बीनने गई करीब 55 वर्षीय महिला का शव मिला। अनुमान है कि किसी जंगली जानवर के हमले से महिला की मौत हुई होगी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र बृजमनगंज अंतर्गत गांव हरसहायपुर के पास जंगल में शनिवार सुबह करीब 11 बजे एक महिला का शव देखा गया। मृतका की शिनाख्त चनरी देवी निवासी ग्राम सभा नयनसर टोला जगरनाथपुर के रूप में हुई। चनरी देवी को मृत देख परिजन फफक कर रो पडे। परिस्थितियों पर गौर करें तो मृतका की मौत किसी जंगली जानवर के हमले से होना प्रतीत हो रहा है। बताया जाता है कि वह शनिवार की सुबह करीब 6 बजे घर से जंगल में भुटकी लाने गई थी। जंगल में महिला का शव देखे जाने की सूचना पर क्षेत्राधिकारी अनुज सिंह मौके पर पहुंचे। सभी बिंदुओं पर स्थलीय निरीक्षण कर मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्र ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की जानकारी हो सकेगी। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।