फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Dead body of vegetable seller found in Badgo pond

Maharajganj News: बड़गो पोखरे में सब्जी विक्रेता का शव मिला

Wed, 13 Nov 2024 01:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
Dead body of vegetable seller found in Badgo pond
कोल्हुई। क्षेत्र के लोटन-बड़गो मार्ग पर स्थित मंगलवार की देर शाम एक सब्जी विक्रेता का शव पोखरे में मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। काफी देर के मशक्कत के बाद पुलिस ने शव को पोखरे के बाहर निकाला तो शव की पहचान हो सकी। घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर के सिकरी, बखिरा थाना मोहाना निवासी इंद्रजीत पुत्र राम दयाल (26) कई महीनों से कोल्हुई के एक किराए के मकान को लेकर सब्जी बेचता था। धनतेरस के दिन टेंपो भी खरीद कर लिया, जिससे वह सब्जी लादकर कोल्हुई से लोटन तक सब्जी बेचने का काम करने लगा। सात नवबंर को दिन में टेंपो पर सब्जी लादकर बेचने के लिए निकला था, उसके बाद से वह वापस नहीं लौटा। इस बात की जानकारी परिजनों को हुई तो सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम को गांव के लोगों ने पोखरे में किसी व्यक्ति का हाथ दिख रहा था। जिसे देख ग्रामीणों ने शोर मचाया तो काफी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच कर शव को बाहर निकालने का प्रयास करने लगे। घंटों मशक्कत के बाद पुलिस ने जेसीबी की मदद से पोखरे से टेंपो सहित शव को बाहर निकाला गया। सूचना पर सीओ अनिरुद्ध कुमार व प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। सीओ अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि शव की शिनाख्त हो गई है। पोस्टमार्टम के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed