{"_id":"6626f825f26d60e33205f647","slug":"dead-body-of-unknown-youth-found-floating-in-the-pond-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-120654-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: तालाब में उतराता मिला अज्ञात युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: तालाब में उतराता मिला अज्ञात युवक का शव
Tue, 23 Apr 2024 05:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 23 Apr 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के परतावल कप्तानगंज मार्ग पर साईं मंदिर पुल के पास सोमवार की सुबह एक अज्ञात युवक का शव तालाब में उतराता हुआ मिला। युवक के नाक से खून निकल हुआ था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अगल बगल के थानों व जिले में शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन