{"_id":"67617cd414cf63d0ac088d2c","slug":"dead-body-of-newly-married-woman-found-hanging-suspicion-of-murder-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-138356-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: फंदे से लटका मिला नवविवाहिता का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: फंदे से लटका मिला नवविवाहिता का शव, हत्या की आशंका
Tue, 17 Dec 2024 06:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 17 Dec 2024 06:59 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। चिऊरहा मोहल्ले में मंगलवार को नवविवाहिता का फंदे से लटका शव मिला। मायके वालों ने हत्या कर शव फंदे से लटकाने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ससुराल पक्ष के कुछ लोगों को पूछताछ के लिए पुलिस कोतवाली ले गई।
जानकारी के अनुसार, खजुरिया थाना चौक निवासी साबरीना निशा (20) की शादी चिऊरहा मोहल्ले के सैफ अहमद से तीन माह पहले हुई थी। इधर, 15 दिनों से दोनों के बीच अनबन चल रही थी। मंगलवार को मायके वालों को सूचना मिली की साबरीना की मौत हो गई है। मृतका के पिता रजा हुसैन ने आरोप लगाया कि बेटी की गला दबाकर हत्या की गई है। उन्होंने बताया कि सोमवार को बेटी को कई बार फोन किया, लेकिन फोन नहीं उठा। तभी से अनहोनी की आशंका सता रही थी।
सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई। सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र राय के अनुसार, ससुराल पक्ष के दो लोगों को पूछताछ के लिए लाया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की जानकारी हो सकेगी। मामले में सभी तथ्यों पर गहन जांच की जा रही है। प्रकरण में कोई तहरीर नहीं मिली है।