फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Dead body of a youth found while visiting his girlfriend

Maharajganj News: प्रेमिका से मिलने गए युवक का मिला शव

Sat, 07 Feb 2026 01:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a youth found while visiting his girlfriend
युवक का शव मिलने के बाद जुटी भीड़।
फरेंदा। क्षेत्र के बैकुंठपुर निवासी आदित्य चौरसिया (19) का शव शुक्रवार को गेहूं के खेत में बरामद हुआ है। परिजनों को शव मिलने की जानकारी हुई तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन

घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। युवक के परिजन प्रेमिका व एक युवक पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस तीन संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह लेजार महदेवा के सिवान में दुबौलिया पोखरे के पास युवक का शव गेहूं के खेत में मिला तो क्षेत्र में कोहराम मच गया। युवक के शव को देखने के लिए क्षेत्र के लोगों की भारी भीड़ लग गई। युवक का पैर बंधा हुआ था। चेहरे व गले पर चोट के निशान भी थे और नाक से खून भी निकला हुआ था। सूचना पाकर अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ, पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिरूद्ध कुमार, फारेंसिंक टीम के साथ कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के पर्दाफाश के लिए डाग स्क्वायड की टीम भी मौके पर पहुंच गई। फरेंदा थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर निवासी प्रयाग का पुत्र आदित्य चौरसिया दो फरवरी की रात में साथियों के साथ हरपुर के कटहिया गांव में आर्केस्ट्रा देखने गया था। आदित्य वहां से रात में घर के लिए निकला लेकिन पहुंचा नहीं। सुबह तक घर नहीं आया तो परिजनों ने साथ गए युवकों से जानकारी ली। वह भी कुछ नहीं बता सके। परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई। परिजनों ने बताया कि आदित्य का प्रेम संबंध गांव के बगल में एक युवती से था, वह अक्सर उसके पास जाता था। पुलिस तीन दिनों से सभी पहलुओं पर मामले की जांच कर रही थी। युवक के जुड़े कई लोगों से पूछताछ की जा रही है। युवती को पूछताछ के लिए थाने लाया गया है। दहाड़े मारकर रोने लगी मां : आदित्य का शव गेहूं के खेत में मिलने की जानकारी जैसे ही उसके मां को मिली वह बेसुध हो गई। घटनास्थल पर पहुंचते ही मां फूलमती दहाड़े मारकर रोने लगी। मां के साथ दो बेटियां को रोते देख सभी की आंखें नम हो गईं। लेजार महदेवा के सिवान में शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे आदित्य के शव मिलने की जानकारी होते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मां फूलमती, बहन रेनू व साधना और बड़ा भाई अभिषेक रो-रोकर बेसुध हो जा रहे थे। मां व भाई पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा रहे थे। मां चिल्ला-चिल्ला कर साथ गए एक युवक व युवती पर हत्या का आरोप लगा रही थी।
भाई दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहा था। पुलिस ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed