{"_id":"69fe4200ebfaeb9d5c03c925","slug":"dead-body-of-a-youth-found-in-a-bush-on-the-side-of-the-road-accident-suspected-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-176879-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सड़क के किनारे झाड़ी में मिला युवक का शव, दुर्घटना की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सड़क के किनारे झाड़ी में मिला युवक का शव, दुर्घटना की आशंका
विज्ञापन
युवक के मौत के बाद घटनास्थल पर जुटी भीड़।
प्रथम दृष्टया सड़क दुर्घटना को युवक के मौत का कारण मान रही है पुलिस
फरेंदा। महराजगंज मार्ग पर शुक्रवार की सुबह भैसहिया गांव के समीप सड़क के किनारे झाड़ी में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। शव की पहचान अमित पासवान (20) निवासी सिसवनिया खुर्द पुरंदरपुर के रूप में हुई। पुलिस प्रथम दृष्टया सड़क दुर्घटना को युवक के मौत का कारण मान रही है।
जानकारी अनुसार, पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के सिसवनिया खुर्द निवासी धर्मेद्र पासवान का पुत्र अमित पासवान बृहस्पतिवार की शाम को सदर कोतवाली क्षेत्र के अमहवां में शादी समारोह में शामिल होने गया था। रात में करीब 12 बजे बाइक से वापस लौट रहा था। पुलिस के अनुसार, अभी वह फरेंदा थाना क्षेत्र के भैसहिया के समीप पहुंचा था कि डिवाइडर से टकरा गया। दुर्घटना की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिसकर्मियों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर बाइक सवार की तलाश की लेकिन वह नहीं मिला। लोगों ने बताया कि रात में बाइक सवार के न मिलने के बाद पुलिस बाइक को किसी स्थानीय व्यक्ति के वहां खड़ा कर वापस लौट आई।
सुबह स्थानीय लोगों ने घटनास्थल से करीब 20 मीटर दूर झाड़ी में देखा तो युवक का शव पड़ा हुआ था। इसकी सूचना लोगों ने तत्काल पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार राय ने बताया कि प्रथम दृष्टया लग रहा है कि युवक की मौत सड़क हादसे में हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। पुलिस सभी पहलू पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
रात में ही ढूंढ लिया जाता अमित तो बच सकती थी जान
महराजगंज मार्ग पर अमित पासवान की संदिग्ध मौत कई सवाल खड़े कर रहा है। युवक की सड़क दुर्घटना की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची भी लेकिन घटनास्थल पर सिर्फ बाइक मिली। दावा है कि पुलिस ने रात में टार्च की रोशनी में युवक की खोजबीन की लेकिन कहीं पता नहीं चला। डिवाइडर से टकराने के बाद युवक बाइक से छिटककर दूर जा गिरा। इस वजह से पुलिस व स्थानीय लोगों की नजर नहीं पड़ी। युवक के चेहरे में गंभीर चोट के निशान भी कुछ और हालात बयां कर रहे हैं। डिवाइडर से टकराने के बाद गिरा युवक बेहोशी की हालत में भी हो सकता था यदि रात में ही उसे ढूंढ लिया जाता तो समय पर इलाज मिलने की संभावना थी। पुलिस तहरीर के अनुसार जांच कर विधिक कार्रवाई में जुटी है।