{"_id":"6473a8d3711824cd7f00ebb7","slug":"dead-body-found-in-the-forest-maharajganj-news-c-7-1-184890-2023-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: जंगल में मिला अधेड़ का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: जंगल में मिला अधेड़ का शव, हत्या की आशंका
Mon, 29 May 2023 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 29 May 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
जंगल में शव मिलने के बाद पहुंचे मृतक के परिजन। संवाद
चार दिन पहले जंगल में काटने गया था घास, नहीं लौटने पर परिजनों ने शुरू की थी खोजबीन
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। चौक बाजार थाना क्षेत्र के धरमौली के टोला कोल्हुआ के पास जंगल में रविवार को अधेड़ व्यक्ति का शव मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। एक सप्ताह के भीतर क्षेत्र में दो शव मिल चुके हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, नाथनगर निवासी बुधई राजभर (52) चार दिन पहले जंगल में घास काटने गए थे, लेकिन लौटकर घर नहीं आए। अनहोनी की आशंका पर पत्नी व बच्चों ने हर जगह पता किया, लेकिन कहीं सुराग नहीं मिला। रविवार को गांव के लोग जंगल में बुधई को खोजने निकले। धरमौली के टोला कोल्हुआ के पास जंगल में बुधई का शव मिला। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
चौक क्षेत्र में एक ही सप्ताह के भीतर दो शव मिलने से सनसनी फैल गई है। बीते सोमवार को भी नाथनगर निवासी महातम मिश्रा का शव उनके घर के बरामदे में लावारिस अवस्था में मिला था। परिजनों ने आरोप लगाया था कि गांव का रहने वाले ने एक व्यक्ति धोखे से उनका खेत बैनामा करा लिया है। रकम मांगने पर जान से मारने की धमकी देता था। मुकदमा दर्ज नहीं होने से नाराज परिजनों ने सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन किया था। इस मामले में पुलिस ने तीन नामजद तथा दो अज्ञात पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। इधर रविवार को भी जंगल में मिले अधेड़ के शव से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
...
महातम की जमीन बैनामे में गवाह था बुधई
बुधई का शव जंगल में मिलने से पुलिस की मुसीबत बढ़ गई है। इसके पहले भी नाथनगर निवासी महातम मिश्रा का शव उसके में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। महातम की सास ने आरोप लगाया था कि एक व्यक्ति ने महातम की जमीन का धोखे से बैनामा करा लिया था। उस जमीन के बैनामा में बुधई गवाह था। बताया जाता है कि बुधई मधुबनी गांव का मूल निवासी था, लेकिन वह नाथनगर ससुराल में रहता था। प्रभारी थानाध्यक्ष जितेंद्र तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद मौत के कारणों का पता लग पाएगा।
-- -- -- -- -- --