फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Dead body found floating in Gandak river, police trying to identify it

Maharajganj News: गंडक नदी में उतराया मिला शव, पहचान में जुटी पुलिस

Tue, 14 Apr 2026 02:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Dead body found floating in Gandak river, police trying to identify it
खुशहालनगर। सोमवार की शाम करीब 5.30 बजे ग्राम मेदिनीपुर के समीप गंडक नदी में एक उतराया हुआ शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए मर्चरी हाउस में रखवा दिया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों को छोटी गंडक नदी में एक व्यक्ति का कपड़ों में लिपटा शव दिखाई पड़ा। सूचना पर थानाध्यक्ष घुघली मय चौकी प्रभारी जखीरा ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया। थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया शव विसर्जित किया हुआ प्रतीत हो रहा था। ग्रामीणों की सहायता से शव को नदी से बाहर निकाल कर देखा गया तो पता चला कि शव कई माह पुराना है। इसके कारण कंकाल मात्र शेष रह गया है। शव किसी पुरुष का लग रहा है। शव का अधिकांश हिस्सा सड़/गल जाने के कारण उम्र इत्यादि के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली सकी। पंचायतनामा की कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया गया। शव की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। इस संबंध में थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि शव की पहचान के लिए रखा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed