{"_id":"65b6d36fd36ab8c10f0c92d5","slug":"dcm-and-truck-collide-three-pilgrims-injured-maharajganj-news-c-7-gkp1038-447806-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: डीसीएम और ट्रक में टक्कर, तीन तीर्थयात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: डीसीएम और ट्रक में टक्कर, तीन तीर्थयात्री घायल
विज्ञापन
बड़हलगंज इलाके में हुआ हादसा, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया
अमर उजाला ब्यूरो
चिल्लूपार (गोरखपुर)। बड़हलगंज थाना क्षेत्र के रामजानकी मार्ग पर सिधेगौर चौराहे के पास रविवार की शाम चार बजे तीर्थ यात्रियों को लेकर जा रही डीसीएम की ट्रक से आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़हलगंज भेज दिया गया। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, कर्नाटक के सिकर जी दिगंबर साधू 15 लोगों के साथ दो डीसीएम ट्रक से वाराणसी जा रहे थे। आगे चल रही डीसीएम सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई, जिसमें झारखंड के थाना मधुबन, जिला नीलगिरी की मंजू (50), कस्तूरी (65) व मध्य प्रदेश के गोपी (21) घायल हो गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस से स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।