फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   daylisis started in district hospital today

जिला अस्पताल में आज से शुरू होगा डायलिसिस यूनिट

Thu, 24 Mar 2022 11:19 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 11:19 PM IST
विज्ञापन
daylisis started in district hospital today
जिला अस्पताल में आज से शुरू होगा डायलिसिस यूनिट
विज्ञापन

अब मरीजों को गोरखपुर व निजी अस्पतालों का नहीं लेना पड़ेगा सहारा
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। डायलिसिस की सुविधा लेने के लिए अब मरीजों को गोरखपुर व निजी अस्पतालों का सहारा नहीं लेना होगा। शुक्रवार से जिला अस्पताल में ही डायलिसिस यूनिट में सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। यूनिट में सभी तैयारियां पूर्ण हो गई हैं। मशीनों को स्टॉल किया जा चुका है।
स्वास्थ्य विभाग में विशेषज्ञों के अभाव व डायलिसिस यूनिट के न रहने के कारण कई गंभीर बीमारियों के मरीजों को उपचार की सुविधा नहीं मिल पा रही थी। अस्पताल आने वाले मरीजों को अगर डायलिसिस की जरूरत पड़ती थी, तो उसे गोरखपुर मेडिकल कालेज या निजी अस्पतालों महंगे इलाज का सहारा लेना पड़ता था। इसे शासन की ओर से गंभीरता से लेते हुए जिला अस्पताल में 57 लाख रुपये की लागत से डायलिसिस यूनिट को तैयार कराया गया। यहां कार्यदायी संस्था को नामित कर उसके द्वारा मशीन व कर्मचारियों की तैनाती कर दी गईं है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एके राय ने बताया कि डायलिसिस यूनिट में सभी मशीनों को स्टाल किया जा चूका है। इसमें छह बेड लगाया गया है। इसे शुक्रवार से शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
तो क्या उधार के बेड से शुरू होगा डायलिसिस यूनिट?
सूत्रों के अनुसार डायलिसिस यूनिट को शुरू करने के लिए महिला अस्पताल से छह बेड लाकर जिला अस्पताल के डायलिसिस यूनिट में लगाया गया है। वहीं सीएमएस का कहना है कि कार्यदायी संस्था द्वारा सभी व्यवस्थाएं की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed