{"_id":"675751a6ff8e9bdf4a01ed8a","slug":"daughters-taking-taekwondo-training-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-137712-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: ताइक्वांडो का प्रशिक्षण ले रहीं बेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: ताइक्वांडो का प्रशिक्षण ले रहीं बेटियां
विज्ञापन
महराजगंज। ताइक्वांडो एसोसिएशन की सक्रियता के चलते लड़कों के साथ-साथ लड़कियों में भी इस खेल के प्रति रुझान बढ़ा है। आत्मरक्षा के लिए भी इसको सीखने का क्रेज लड़कियों में दिख रहा है।
जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव व ताइक्वांडो के कोच अभिषेक विश्वकर्मा ने बताया कि वह राम मनोहर लोहिया ज्ञान सरोवर पार्क में सुबह और शाम के समय खिलाड़ियों को निशुल्क प्रशिक्षण देकर ताइक्वांडो को प्रचलन में लाने की कोशिश कर रहे हैं। लड़कों के साथ-साथ लड़कियां भी इसमें तेजी से दक्षता प्राप्त कर रही हैं। इसे बालिका सशक्तिकरण कहें या चुनौतियों के बीच खुद की हिफाजत का जुनून।
लड़कियों में ताइक्वांडो को कॅरियर के रूप में अपनाने की ललक भी खूब बढ़ रही है। इसके लिए 12 बालिकाएं सुबह तो इतनी ही शाम को पसीना बहा रही हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से भी ताइक्वांडो सीखने के लिए बालिकाओं को प्रेरित किया गया है। इंटर कॉलेज की छात्राएं इसको सीखने के प्रति उत्साह दिखा रही हैं जिससे संख्या और बढ़ने की उम्मीद है। एसोसिएशन का भी यह प्रयास है कि बालिकाओं को इतनी दक्षता दी जाए कि वह कैरियर के रूप में भी इसे अपना सकें।