फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Daughter-in-law filed a case of dowry harassment, mother-in-law filed a case of assault

Maharajganj News: बहू ने दहेज उत्पीड़न, सास ने मारपीट का दर्ज कराया केस

Sun, 10 Mar 2024 08:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 10 Mar 2024 08:25 PM IST
विज्ञापन
Daughter-in-law filed a case of dowry harassment, mother-in-law filed a case of assault
महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बड़हरा बरईपार निवासी एक विवाहिता ने पति, सास, ससुर व ननद पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। पीड़िता नैंसी वर्मा ने बताया कि पिछले चार वर्षों से पति, सास, ससुर व ननद कम दहेज लाने की बात कहकर गाली-गलौज देते रहते हैं। इसी बात को लेकर आए दिन मेरी पिटाई करते हैं। चार मार्च को ससुरालियों ने मेरी पिटाई कर दी और घर में रखने से इंकार कर दिया। पुलिस ने मामले में पति विशाल, सास कलावती, ससुर अर्जुन व ननद प्रीति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं विवाहिता की सास कलावती देवी ने बहू नैंसी व उसके माता-पिता पर मारने पीटने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। सास कलावती ने बताया कि चार मार्च को बहू नैंसी, उसके पिता उमेश व मां सुनीता देवी अपशब्द बोलते हुए मारने पीटने लगे। बीच बचाव करने आई मेरी बेटी प्रीति को भी मारे पीटे। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह के अनुसार दोनों पक्षों की तरफ से केस दर्ज कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed