{"_id":"644ad44171117da94000d584","slug":"daughter-flew-away-by-locked-father-maharajganj-news-c-7-1-gkp1031-143749-2023-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पिता को कमरे में बंद कर प्रेमी के साथ फरार हो गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पिता को कमरे में बंद कर प्रेमी के साथ फरार हो गई
Fri, 28 Apr 2023 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 28 Apr 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां पर एक बेटी पिता को कमरे में बंदकर प्रेमी के साथ फरार हो गई। इस मामले में पुलिस बुधवार को पीड़ित पिता की तहरीर के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच में जुट गई है।
गोरखपुर जिले के खजनी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि वह महराजगंज जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में किराये के मकान में रहते हैं। 23 अप्रैल की शाम करीब पांच बजे वह अपने कमरे में थे। इसी बीच बेटी शौच के बहाने कमरे से बाहर निकली। उसके बाद उनके कमरे में बाहर से ताला लगा दी। उसके बाद फरार हो गई।
बताया कि मकान मालिक से फोन के जरिए संपर्क कर कुछ देर बाद कमरे का ताला खुलवाया। उसके बाद बेटी की काफी खोजबीन की, लेकिन बेटी का कहीं भी पता नहीं चल सका। इसी बीच कुछ लोगों से जानकारी मिली कि कुछ लोग बाइक से आए थे। उसके बाद उनकी बेटी को लेकर फरार हो गए। सदर कोतवाल रवि कुमार राय ने कहा कि पीड़ित पिता की तहरीर के आधार पर पांच आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।