फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Darkness in 50 villages for two days due to falling of pole, people worried

Maharajganj News: पोल गिरने से दो दिनों से 50 गांवों में अंधेरा, लोग परेशान

Fri, 27 Sep 2024 10:47 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
Darkness in 50 villages for two days due to falling of pole, people worried
बागापार। बारिश के बीच चौक फीडर क्षेत्र के गांव में दो विद्युत पोल गिर गए, जिससे 50 गांवों की विद्युत आपूर्ति दो दिनों से ठप है। लोग अंधेरे में रात गुजारने को मजबूर हैं। ग्रामीणों की शिकायत के बाद शुक्रवार को कर्मचारी विद्युत पोल दुरुस्त करने में जुटे रहे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम से हो रही बारिश एवं आंधी से चौक क्षेत्र में दो विद्युत पोल गिर गए। पोल गिरने से बागापार, नाथनगर, नवडिहवा, बेलभरिया, कम्हरिया, बड़हरा राजा, शेखपुरवा, बेलासपुर, झुंगवा, परासखांड़, जोगा टोला, पंडितपुर, डिहुलिया, परसिया, सोइया टोला, विजयपुर, देवान टोला, केवलापुर खुर्द, चट्टा टोला, चानकी, जिनवापुर सहित 50 गांवों में दो दिनों से बिजली की आपूर्ति पूरी तरह ठप है।
विज्ञापन

रश्मिराज सिंह, विद्यासागर यादव, प्रदीप गुप्ता, दीपक जायसवाल, अंगद चौहान, हरीश कुमार का कहना है कि गांव में विद्युत आपूर्ति न होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रात के अंधेरे में जीवन काटना कठिन हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed