फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   DAP is being sold at a higher price than the price

Maharajganj News: मूल्य से अधिक दाम लेकर बेच रहे डीएपी

Sat, 05 Jul 2025 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 05 Jul 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
DAP is being sold at a higher price than the price
मिठौरा। निजी दुकानदार महंगे दामों पर डीएपी और यूरिया बेचकर किसानों का शोषण कर रहे हैं। किसानों को यूरिया संग सल्फर व जिंक लेने को मजबूर किया जा रहा है। कई निजी दुकानों पर फुटकर में महंगी खाद बेची जा रही है।
विज्ञापन

1350 रुपये में मिलने वाली डीएपी की बोरी 1550 रुपये में और 266 रुपये में मिलने वाले बोरी 445 रुपये की मिल रही है। बोदना निवासी अर्जुन, पलटन ने बताया पकड़ियार बुजुर्ग स्थित एक यूरिया की दुकान से यूरिया खाद लेने आये हैं। दुकानदार 445-450 रुपये प्रति बोरी यूरिया खाद दे रहा है। वहीं यूरिया लेकर परसा चक गोबरही निवासी मोहन कुमार ने बताया की दुकानदार जबरन सल्फर देकर मूल्य से अधिक दाम लिया जा रहा है। मनोज कुमार, सत्यदेव, रामलाल, रामप्यारे ने बताया कि यूरिया 280 रुपये बोरी तो साथ में अन्य उत्पादन के सामग्री को जबरदस्ती देने के नाम पर 120 रुपये अतिरिक्त लिया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया शिकायत मिलने पर संबंधित खाद विक्रेता के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed