{"_id":"69962bcc885495a4160fafa3","slug":"daily-recording-of-examination-centres-is-being-preserved-maharajganj-news-c-206-1-go11002-171908-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: परीक्षा केंद्रों की प्रतिदिन की रिकॉर्डिंग हो रही संरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: परीक्षा केंद्रों की प्रतिदिन की रिकॉर्डिंग हो रही संरक्षित
विज्ञापन
महराजगंज। यूपी बोर्ड की लिखित परीक्षाएं बुधवार से शुरू हुई लेकिन एआई इनबिल्ट डीवीआर के जरिये निगरानी का काम पहली बार की जा रही है। नए निर्देशों में डीवीआर में सिर्फ प्रायोगिक परीक्षा ही नहीं बल्कि लिखित परीक्षा का रिकॉर्ड भी मेंटेन रखा जाएगा।
यूपी बोर्ड की परीक्षा में इस बार 70 हजार से अधिक परीक्षार्थी प्रतिभाग कर रहे हैं। बोर्ड परीक्षा का लिखित रिकॉर्ड रखने के संदर्भ में भी यूपी बोर्ड से जारी निर्देश के क्रम में डीआईओएस कार्यालय की तरफ से 194 डीवीआर एआई इनबिल्ट लगाए गए हैं। इनके प्रतिदिन का रिकॉर्ड अलग-अलग रखा जाएगा।
सुबह की पाली में कंट्रोल रूम का दायित्व संभाल रहे प्रवक्ता रामजी प्रसाद ने कहा कि पहली पाली में हिंदी विषय की परीक्षा थी। सभी केंद्रों से तीन-तीन घंटे का डिजिटल विजुअल फुटेज अलग-अलग रिकॉर्ड कराया गया। इसी तरह दूसरे पाली का दायित्व देख रहे अनमोल यादव ने बताया कि दो बजे से 5 बजे तक रिकॉर्डिंग केंद्र वार सुरक्षित कराई गई। यह प्रक्रिया प्रतिदिन परीक्षा के समाप्त होने तक जारी रहेगी।