शिक्षा की गुणवत्ता में कमी पर भड़के डीएम
महराजगंज। जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय ने मंगलवार को नौतनवां तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय एकसड़वा का औचक निरीक्षण किया। जहां शिक्षा की गुणवत्ता में कमी देख शिक्षकों को चेतावनी दी।
उन्होंने कहा कि जिस विद्यालय में बच्चों की संख्या कम तथा शिक्षा की गुणवत्ता खराब मिली तो उसके शिक्षकों की सेवा पुस्तिका में अंकित किया जाएगा। डीएम ने शिक्षकों से पूछा कि क्या पढ़ाया है। पढ़ाए गए कोर्स से ही जब जिलाधिकारी ने कक्षा 5 के छात्र सोमन से सवाल किया तो वह उत्तर नहीं दे सकी। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि अपनी जिम्मेदारियों को समझें। विद्यालय के निरीक्षण के दौरान शिक्षा मित्र गैरहाजिर मिले, जिस पर डीएम ने नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान सहायक अध्यापक, शमसुद्दीन ,अमित कुमार सिंह, अनुराग प्रजापति, राज कुमार मौजूद रहे।