फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Cyclist dies after being hit by pickup

Maharajganj News: पिकअप की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत

Sat, 20 May 2023 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 20 May 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Cyclist dies after being hit by pickup
मृतक मकोधर यादव के रोते बिलखते परिजन।संवाद
गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुड़िला गांव के पास हुई दुर्घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नौतनवां। गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुड़िला गांव के पास पिकअप की चपेट से साइकिल सवार की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, नौतनवां थाना क्षेत्र के गांव बाबू पैसिया निवासी 55 वर्षीय मकोधर यादव उर्फ कोटर की बेटी की शादी है। वह किसी काम से साइकिल से नौतनवां जा रहे थे। मुड़िला गांव के पास पैसिया बाबू गांव की तरफ से नौतनवां जा रही तेज रफ्तार पिकअप ने पीछे से मकोधर को चपेट में ले लिया। साइकिल पिकअप में फंस गई। वह उछलकर करीब 20 फीट फुट आगे गिर गए।
बताया जा रहा है कि पिकअप चालक सिंहोरवा गांव के ईंट भट्ठे के पास साइकिल निकाल कर फरार हो गया। थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

...
बेटी का कन्यादान नहीं कर पाए मकोधर
अड्डा बाजार। मकोधर यादव तीसरी छोटी बेटी वंदना का कन्यादान नहीं कर पाए। 20 मई को बेटी की शादी होनी है। शुक्रवार को वह कुछ सामान खरीदने साइकिल से नौतनवां जा रहे थे। रास्ते में हादसे के शिकार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैसिया बाबू निवासी मकोधर यादव के दो पुत्र विनय यादव (20), विकास यादव (17) समेत पांच संतान हैं। तीन बेटियों में नीलम व सुमन की शादी हो चुकी है। तीसरी बेटी वंदना की शादी परसा मलिक थानांतर्गत पेडारी के तिलक यादव के पुत्र सूरज यादव से तय है। विवाह के पूर्व शुक्रवार रात लावा भूनने के रस्म की तैयारी चल रही थी। घर मिठाई बनाई जा रही थी। मकोधर की पत्नी तारा देवी ने बताया कि कल क्या होगा, कुछ नहीं कह सकती। अब वर पक्ष पर निर्भर है। वंदना पिता की मौत से गम है। घर पर मौजूद कुछ रिश्तेदार और पड़ोसियों ने बताया कि शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव मिलेगा। कोशिश की जा रही है कि किसी तरह सादगी से विवाह निपट जाय। उसके बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed