{"_id":"618eb85b602cf1301f383c4a","slug":"cycle-rally-reveals-maharajganj-news-gkp4161353117","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोल्हुई से नौतनवां तक निकली साइकिल रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोल्हुई से नौतनवां तक निकली साइकिल रैली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोल्हुई से नौतनवां तक निकली साइकिल रैली
नौतनवां। सीमा दर्शन एवं राष्ट्रीय एकता अभियान के तहत कोल्हुई श्रीराम परमहंस बालिका इंटर कॉलेज के छात्रों ने शुक्रवार को सुबह कोल्हुई से नौतनवां के छपवा शहीद स्मारक तक साइकिल रैली निकाली। शहीद पूरन बहादुर थापा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर देशभक्ति के नारे लगाए।
बतौर मुख्य अतिथि एसएसबी 66वीं वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेंट जीतलाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शहीद स्मारक पर आयोजित गोष्ठी में कार्यवाहक कमांडेंट ने कहा कि सीमावर्ती लोगों में राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने व रक्षात्मक चेतना तैयार करने के उद्देश्य से निकाली गई रैली सराहनीय है। इससे लोगों में एकजुटता के साथ ही देश प्रेम की भावना भी जागृत होगी। विद्यालय के प्रबंधक व सीमा जागरण मंच के प्रांत उपाध्यक्ष श्रीराम सिंह ने कहा कि वीरों की शहादत का पूरा देश सदैव ऋणी है। आज उन्हीं की बदौलत हम अपने-अपने घरों और क्षेत्रों में सुरक्षित हैं। इस दौरान उप कमांडेंट पवन कुमार शर्मा, नानक राय, थानाध्यक्ष राजेश पांडेय, हौसिला प्रसाद, जगदीश गुप्त, हरिश्चंद्र, प्रधानाचार्य कविता सिंह, सूर्यवीर, चंद्रवीर सिंह, दुर्गा मद्धेशिया आदि मौजूद रहे।