फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Curfew completely lifted in Nepal, traffic system also restored

Maharajganj News: नेपाल में कर्फ्यू पूरी तरह हटा, यातायात व्यवस्था भी बहाल

Sun, 14 Sep 2025 01:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Curfew completely lifted in Nepal, traffic system also restored
सोनौली बार्डर पर भारतीय एवं नेपाली प्रशासन अलर्ट नेपाली वाहनो को मिला प्रवेश भारतीय पर्यटक वाहन
सोनौली। भारत-नेपाल सीमा सोनौली से सटे रूपनदेही जिले में बीते दिनों प्रदर्शन, हिंसा और कर्फ्यू के बाद अब स्थिति सामान्य हो गई है। जिला प्रशासन ने निषेधाज्ञा और कर्फ्यू को पूर्ण रूप से हटा दिया है। शनिवार को सीमा से सटे बेलहिया भैरहवा और बुटवल बस डिपो नेपाल पूरे देश में यातायात सेवा शुरू हो गई है। सोनौली से नेपाल जाने वाले यात्रियों के लिए मंगलवार से विरोध प्रदर्शन के कारण पूरी तरह से बंद परिवहन सेवाएं अब स्थानीय सरकार और प्रशासन के सहयोग से फिर से शुरू कर दी गई हैं। नेपाल परिवहन उद्यमियों के राष्ट्रीय महासंघ की वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरोज सितौला ने कहा कि केंद्र ने कोई निर्णय नहीं लिया है। परिवहन संचालन स्थानीय स्तर पर समन्वय के साथ किया जा रहा है। शनिवार से पूरे देश में लंबी और छोटी कम दूरी के सार्वजनिक परिवहन नियमित रूप से संचालित हो रहे हैं।
विज्ञापन

नुकसान का ब्योरा जुटाने में जुटा नेपाली प्रशासन : युवाओं के आंदोलन के दौरान लगी आग से रूपनदेही जिले में हुए नुकसान का ब्यौरा एकत्रित करने का काम कुछ दिन और टलने वाला है। रूपनदेही जिला प्रशासन कार्यालय के मुख्य जिला अधिकारी डॉ. टोकराज पांडे ने बताया कि जिले भर में सरकारी कार्यालयों और ढांचों को हुए व्यापक नुकसान के कारण आंकड़े इकट्ठा करने में देरी हो रही है। नुकसान का ब्यौरा इकट्ठा किया जा रहा है। पूरा ब्यौरा तैयार करने में तीन-चार दिन और लगेंगे। आज से खुलेंगे विद्यालय : रूपनदेही जिले में जनजीवन सामान्य होने के बाद रूपनदेही के स्कूल रविवार से फिर से खुलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed