{"_id":"6240b437be5ca574e17cdb2a","slug":"crs-inspected-shoharatgarh-anadnagar-railway-track-maharajganj-news-gkp4313028124","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआरएस ने निरीक्षण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआरएस ने निरीक्षण किया
विज्ञापन
रेल संरक्षा आयुक्त ने शोहरतगढ़-आनंदनगर रेल विद्युतीकरण कार्य का निरीक्षण किया
फरेंदा (बस्ती )। रेल संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) मोहम्मद लतीफ खान ने रविवार को आनंदनगर से शोहरतगढ़ के बीच विद्युतीकरण कार्य का निरीक्षण किया। रेल लाइन, पुल व समपार फाटकों की स्थिति का जायजा लिया। सीआरएस की हरी झंडी के बाद इलेक्ट्रिक इंजन वाली ट्रेनें गोरखपुर से शोहरतगढ़ तक चलने लगेंगी।
सीआरएस के साथ डीआरएम डॉ. मोनिका अग्निहोत्री, वरिष्ठ परिचालन प्रबंधक अनूप सिंह, मुख्य यातायात निरीक्षक अनिल मिश्रा, हरीराम व डीके सिंह आदि के साथ सीआरएस स्पेशल ट्रेन से दिन में दो बजे आनंदनगर रेलवे स्टेशन पहुंचे। पूजन-अर्चन के साथ नारियल तोड़ कर इलेक्ट्रिक इंजन के संचालन का शुभारंभ किया। इलेक्ट्रिक रेल संचालन को लेकर सौ किलोमीटर की रफ्तार से दौड़ा कर निरीक्षण किया जाएगा। उन्होंने कहा इलेक्ट्रिक ट्रेन के संचालन से गोरखपुर से शोहरतगढ़ तक का मार्ग सुगम हो जाएगा। साथ ही मालवाहक ट्रेनों के आवागमन की भी सुविधा मिलेगी। बिना इंजन बदले ही ट्रेन का संचालन आसानी से होगा। इस दौरान वाणिज्य निरीक्षक जितेंद्र कुमार, एसएस गुफरान अहमद, नफीस आलम, अभय यादव, रोहित व विश्वनाथ यादव आदि मौजूद रहे।